लू के दौरान ये 5 तरीके बचाएंगे जान, डायबिटीज के मरीज रखें खास ध्यान  

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मौसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। कहा गया कि अगर इस दौरान अगर आप बाहर निकलते हैं तो लू लगने का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इससे बचने के लिए आप कौन-कौन से तरीके अपना सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इसका असर भी दिखाई देने लगा है। साथ ही मौसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग घरों से बाहर आने से भी बचते हैं। गर्मी के दिनों में राहत पाने के लिए लोग कोल्डड्रिंक्स, जूस, लस्सी, आइसक्रीम, कुल्फी आदि का सेवन करते हैं।  इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है ताकि हम इस कड़कड़ाती गर्मी में भी राहत महसूस कर सकें और लू से बच सकें। खासकर के डायबिटीज के लिए खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि उन्हें बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। ये सोचकर कम पानी पीते और इससे आपको बचना चाहिए।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सदर अस्पताल गुमला के डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि गर्मी से बचने के लिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि शरीर को हाइड्रेट रखें। जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर निकलें। गर्मी के दिनों में ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए और अगर एक्सरसाइज करनी है तो हल्की-फुल्की करें। ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। ज्यादा से ज्यादा हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें।

विज्ञापन

लू से कैसे बचें

1. हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहने। बाहर निकलते समय पानी की बोतल, छाता, टोपी और गॉगल्स साथ रखें।

विज्ञापन

2. ताजे फल और सब्जियां खाएं, ओआरएस या होममेड ड्रिंक्स जैसे लस्सी, छाछ, लेमन वॉटर आदि का सेवन करें।

3. अगर आप धूप में बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

विज्ञापन

4. बच्चों, बुजुर्गों, और बीमार लोगों  को लू से बचने के लिए खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे लोग घर से बाहर निकलने से बचे।

5. अपने शरीर के तापमान को कम करने के लिए ठंडे कंप्रेस या तौलिये का इस्तेमाल करें। साथ ही आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

लू लगने के लक्षण  

अगर गर्मी में आपके होंठ सूख रहे हो, मुंह में चिपचिपाहट हो, नाक से खून बह रहा हो, चक्कर आ रहे हो, कमजोरी महसूस हो रही हो, शरीर पर चकत्ते हो रहे हो, बुखार हो, बहुत ज्यादा गला सूख रहा हो, प्यास लग रही हो और ऐंठन हो रही हो, तो हो सकता है कि आपको लू लगी हैं। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ