Health Tips: घी में भिगोकर खजूर खाने के होते हैं 3 फायदे! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Health Tips: खजूर को घी के साथ मिलाकर खाने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। साथ ही ये दोनों आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं और इससे कई बीमारियां भी दूर रहती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिपोर्ट क्या कहती है?  

Health Tips

Health Tips

Health Tips: खजूर को घी के साथ खाने से टेस्ट ही नहीं पोषण भी बढ़ता है, जिससे आपका शरीर हेल्दी और एक्टिव बना रहता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि खजूर फाइबर और आयरन से भरपूर होती है और ये नेचुरल रूप से ठंडा होता है, जो ताकत और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। वहीं, दूसरी ओर घी हेल्दी फैट का एक स्रोत है, जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में भी मदद करता है। घी में भिगोए हुए खजूर खाने से कई तरह के फायदे होते है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

एनर्जी को बढ़ाता है

रिपोर्ट के अनुसार, खजूर में भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर मौजूद होते हैं और जब इन्हें घी के साथ मिलाया जाता है, तो ये तुरंत और निरंतर एनर्जी प्रदान करते हैं। इसके कारण ये एक बेहतरीन नाश्ता माना जाता है।

विज्ञापन

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

ऐसा कहा जाता है कि घी डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं, खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो सुचारू रूप से पाचन में मदद है और कब्ज जैसी बीमारी को रोकता है।

विज्ञापन

स्किन रहती है हेल्दी

एक्सपर्ट के अनुसार, इन दोनों को मिलाकर खाने से अद्भुत फायदे होते हैं। घी के हेल्दी फैट और खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट का संयोजन स्किन को पोषण देने, नमी बनाए रखने, चमक बढ़ाने और उम्र बढ़ने और झुर्रियों के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ