हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: खट्टे फलों के साथ भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें! हो सकता है हेल्थ को नुकसान

Health Tips: अगर आप भी अपनी डाइट में खट्टे फलों को शामिल करना पसंद करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कुछ फूड को इसके साथ लेने से बचें। कई बार गलत फूड को इन फलों के साथ लेने से शरीर में कई तरह की परेशानी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: खट्टे फल ताजगी और स्वाद से भरे हुए होते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे भी हैं। ये विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये फल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी रखता है। संतरे, अंगूर और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन त्वचा को हेल्दी रखने और वजन घटाने में मदद करते हैं। लेकिन इन फलों का सेवन करते कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कुछ फूड को खट्टे फलो के साथ लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

मीठे स्नैक्स और खट्टे फल

खट्टे फलों को बहुत ज्यादा मीठे स्नैक्स के साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। खट्टे फलों में मौजूद एसिडिटी चीनी के अवशोषण को बढ़ा सकती है। इसके कारण शुगर लेवल में तेजी से बढ़ सकता है। इसके कारण एनर्जी की कमी, डाइजेशन से जुड़ी समस्या और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

विज्ञापन

खरबूजे और खट्टे फल

खट्टे फलों को खरबूजे के साथ खाने से शरीर में कई तरह की समस्या बढ़ सकती है। इसे खाने से  फेरमेंटशन और अपच हो सकते हैं। खट्टे फलों में मौजूद अम्लता भी खरबूजे की मिठास कम कर सकती है, जिससे असुविधा और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

नमकीन फूड और खट्टे फल

खट्टे फलों को फ्रेंच फ्राइज जैसे नमकीन और फैट वाले फूड के साथ मिलाना नुकसानदायक हो सकता है। फैट वाले फूड पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। ये खट्टे फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खत्म कर सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन हीट  और अम्लता को भी बढ़ा सकता है, जिससे पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola