---विज्ञापन---

गर्मियों में किन 5 फलों को खाने के बाद पानी पीना ‘जहर’

गर्मियों में कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन या सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये फल आमतौर पर शरीर में गैस, एसिडिटी या पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं ।

---खबर नीचे जारी है---

गर्मियों के मौसम में बाजारों में कई तरह के मौसमी फल देखने को मिलते हैं, जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं। इन फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे फल हैं, जिन्हें खाने के बाद आप पानी पीते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। इसके अलावा आप सर्दी-खांसी से भी आप परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि हैं आपको किन-किन फलों को खाने के बाद पानी नहीं नहीं पानी नहीं पीना चाहिए।

लीची

लीची मीठा और इसकी तासीर गर्म होती है। इसके बाद पानी पीने से गला खराब हो सकता है या पेट में ऐंठन हो सकती है। साथ ही अन्य पाचन से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है, खास करके ये उन लोगों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है, जो पहले से ही डाइजेशन से परेशान हैं। अगर इस फल को खाने के बाद पानी पीना चाहते हैं तो इसे खाने के 30 मिनट बाद ही पिएं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर

अमरूद

अमरूद में फाइबर ज्यादा होता है। ऐसे में इसे खाने के बाद पानी पीने से पाचन में रुकावट आ सकती है। गैस और अपच जैसी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। अमरूद को खाने के 30 मिनट बाद आप पानी पी सकते है।

---खबर नीचे जारी है---

खरबूजा

खरबूजा इसकी तासीर ठंडी होती है और लोग गर्मियों में खाना काफी पसंद करते हैं। साथ ही इसमें पानी की मात्रा भी ज्यादा होती हैं। ऐसे में अगर इसे खाने के बाद आप पानी पीते हैं तो पेट में ऐंठन या डायरिया हो सकता है। इसे खाने के 30 मिनट बाद आप पानी पी सकते हैं।

आम

आम को फलों का राजा कहा जाता और ये गर्मियों खा स्पेशल फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इसकी तासीर गर्म होती है और ऐसे में अगर आप इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इससे पेट में जलन खट्टी डकार या सर्दी-जुकाम हो सकता है। अगर आप इसे खाने के बाद पानी पीना चाहते हैं तो इसे खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पिएं।

---खबर नीचे जारी है---

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा पहले से बहुत ज्यादा होती है। इसके खाने के तुरंत बाद पानी पीने से डाइजेशन स्लो हो सकती है और गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है। इसे खाने के कम से कम 30 से 45 मिनट के बाद आप पानी पी सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. अगर आपको बहुत प्यास लगी है तो फलों को खाने से पहले थोड़ा पानी पी लें।

---खबर नीचे जारी है---

2. फलों को खाने के तुरंत बाद ठंडा या बर्फ वाला पानी बिल्कुल न पिएं।

ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: Apr 24, 2025 02:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola