Health Tips: डोपामाइन की लत लोगों में बढ़ती जा रही है, जो एक आम बात होती जा रही है। इसमें सोशल मीडिया नोटिफिकेशन की लत से लेकर जंक फूड और नशीले पदार्थों के सेवन करना तक शामिल है। कई लोग अनजाने में तुरंत इसकी लत में फस जाते हैं, क्योंकि उन्हें इसका आनंद लेना बहुत पसंद होता है। हालांकि ये डोपामाइन किक कुछ समय के लिए अच्छा लग सकता है, लेकिन ये अक्सर आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। हिंजवडी में रूबी हॉल क्लिनिक के न्यूरो फिजिशियन डॉ. विक्रम एग्लेव ने बताया कि डोपामाइन की लगातार सेवन से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
क्यों लगती है डोपामाइन की लत
डोपामाइन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जिसे अक्सर अच्छा महसूस कराने वाला केमिकल कहा जाता है, जो आपका मूड को ठीक करने में मदद करता है। जब हम ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं जो आनंद देती है, चाहे वह स्पा इलाज हो, तारीफ प्राप्त करना हो, कोई रोमांचक फिल्म देखना हो या आपका पसंदीदा खाना हो वे सब डोपामाइन निकलता है, जिससे आप एक्टिव फील करते हैं। इन चीजों को हमें बार-बार करने का मन करता है, जिसके कारण हम इस पर डिपेंड हो जाते हैं और हमें इसकी लत लग जाती है।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
डोपामाइन के कारण होते हैं ये नुकसान
चिंता और तनाव- इसकी लत के कारण कई बार चिंता और तनाव बढ़ जाता है। इसका कारण यह होता है कि हम कई बार जब हम अपनी लत को पूरा नहीं कर पाते हैं तो यह हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचता है और चिंता और तनाव को बढ़ा सकता है।
लत पर निर्भर होना- कई बार हमारा दिमाग इसका इतना आदि हो चुका है कि हमारे रुटीन में भी इसका प्रभाव पड़ता है और इससे मुक्त होना मुश्किल हो जाता है।
डिप्रेशन- डोपामाइन का लत दिमाग को नशे के प्रति सेंसिटिव बनता है, जिससे एन्हेडोनिया हो सकता है – एक ऐसी स्थिति जिसमें व्यक्ति को रोजमर्रा की गतिविधियों में आनंद लेने में मुश्किल आती है, जो अक्सर डिप्रेशन का कारण बनती है।
क्रिएटिविटी की कमी- अत्यधिक डोपामाइन की लत खास करके दवाओं या अनहेल्दी लाइफस्टाइल की आदत आप आपकी क्रिएटिविटी को काम कर सकती है, जिसके कारण आप अपनी लाइफ में खुद के लिए फैसला नहीं ले पाते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines