हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: रोजाना चलाएं साइकिल, स्वस्थ रहेगा दिल, एक्सपर्ट से जानें बेनिफिट्स

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करने की जरूरत होती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें साइकिल भी चलानी चाहिए क्योंकि साइकलिंग ऐसी प्रेक्टिस होती है, जो शरीर को कई प्रकार से फायदे देती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बेनिफिट्स।

विज्ञापन
cycle benefits

Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे हमारे शरीर के कई अंगों पर भी असर पड़ता है। दिल स्वस्थ रहे तो आपका जीवन भी स्वस्थ रहेगा क्योंकि यह हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है । इसे स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल और उसमें शारीरिक गतिविधियों के होने की भी जरूरत है। इन दिनों अगर सबसे ज्यादा कोई बीमारी परेशान कर रही है, वह हार्ट डिजीज है, इसलिए आपको हम एक्सपर्ट द्वारा बता रहे हैं कि हार्ट हेल्थ को सही रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर एके झिंगन, जो दिल्ली के डायबिटीज एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन हैं, बताते हैं कि साइकलिंग इकलौती ऐसी एक्सरसाइज है, जो हमारे दिल को हेल्दी रख सकती है और हमारी ओवरऑल हेल्थ को भी इंप्रूव करती है। साइकिल चलाने से मेंटल हेल्थ का भी सुधार होता है।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

साइकिल चलाने से दिल को फायदा

दरअसल, साइकिल चलाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जो दिल के रोगों को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिल चलाने से सांस की बीमारियों का रिस्क कम होता है और आपके लंग्स को भी हेल्दी रखता है। हार्ट में ब्लड पंपिंग की समस्या न हो, इसके लिए भी साइकिल चलाना फायदेमंद होता है।

Healthy Heart

विज्ञापन

साइकिल चलाने के अन्य फायदे

  • साइकिल चलाने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है, जिससे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर नहीं होते हैं।
  • साइकिल चलाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है।
  • साइकिलिंग करने से वेट लॉस भी होता है।
  • इस शारीरिक गतिविधि को करने से डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।
  • साथ ही, अगर आप सुबह के समय पार्क या प्रकृति में साइकिल चलाते हैं, तो आपका ऑक्सीजन सप्लाई भी इंप्रूव होता है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola