Health Tips: बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इसके लिए हमें अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए खीरे का जूस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें 80 से 90 प्रतिशत पानी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। खीरे का जूस नेचुरल रूप से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरा होता है, जो हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है? इसमें जरूरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, सी और के भी होते हैं, जो कोमल और चमकदार त्वचा को बढ़ावा देते हैं। साथ ही ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं और आंखों को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, खीरे का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
डाइजेशन की समस्या रहती है दूर
खीरे का जूस पीने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। खीरे में पानी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ये खाने को पचाने में मदद करता है और जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण को भी ठीक रखता है। इसे आप अपनी डाइट में हर रोज शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
हाइड्रेटेड रखता है
खीरे का जूस सबसे ज्यादा हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स में से एक है, जिसे हर किसी को सुबह के समय पीना चाहिए। ये जूस पाचन में भी मदद करता है और शरीर से टोक्सिन को आसानी से बाहर निकालता है।
कैंसर से बचाव
इस जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। खीरे में मौजूद कुकुरबिटा सीन कंपाउंड कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है।
वजन रहता है कंट्रोल
अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में खीरे के जूस को शामिल कर सकते हैं। ये हाई कैलोरी वाले ड्रिंक के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है, जो आपके वजन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines