Health Tips: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से ही डायबिटीज हो या फिर उनके लिए जिन्हें इसके होने का खतरा रहता है। ऐसे में कई लोग दवा का सहारा लेते हैं, जो उन्हें कई बार नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में आप अपने ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने डेली रुटीन और डाइट में कुछ हेल्दी बदलाव कर सकते हैं। इसे लेकर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज की एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटीज कंसल्टेंट डॉ. प्रियंवदा त्यागी ने दवा के बिना ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने का आसान तरीका बताया है।
बैलेंस डाइट लें
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप फाइबर युक्त सब्जियां, लीन प्रोटी और हेल्दी फैट को आपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि एवोकाडो और नट्स जैसे फूड हेल्दी फैट का एक अच्छे सोर्स माने जाते हैं और ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
तनाव से रहें दूर
क्रोनिक तनाव आपके ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। जब आप तनावग्रस्त होते हैं, तो आपका शरीर कोर्टिसोल जैसे हार्मोन जारी करता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए तनाव को कम करना जरूरी होता है। इसके लिए आप ध्यान और योग जैसी चीजें कर सकते हैं।
पर्याप्त नींद लें
शरीर को पूरी तरह से हेल्दी रखने के लिए नींद सबसे ज्यादा जरूरी होती है और आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है। नींद की कमी शरीर में इंसुलिन को प्रभावित करती है और इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए आप हर रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें और साथ ही स्क्रीन का समय सीमित करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
16 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
23 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines