Health Tips: हर किसी का शरीर ठंडे तापमान पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। जबकि कुछ लोगों में नेचुरल सहनशीलता होती है। वहीं, कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है, जो अपने शरीर के तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग लगातार ठंड महसूस करते हैं, चाहे वे जो भी कपड़े पहनें या कमरे का तापमान कैसा भी हो। सर्दियों के महीनों में यह संवेदनशीलता और भी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। वे खुद को लगातार गर्म रखने की कोशिश करते हैं। आरामदायक महसूस करने के लिए हीटिंग का सहारा लेते हैं, ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहनते है, लेकिन ये सब कुछ देर के लिए ही आपके शरीर को गर्म रखता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?
विटामिन बी12 की कमी
डॉक्टर बताते हैं कि विटामिन बी12 की कमी हमेशा ठंड लगने का एक और संभावित कारण हो सकता है। ये जरूरी पोषक तत्व एनर्जी बनाए रखने और कोशिकाओं को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। जब शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम होता है, तो ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
नींद की कमी
जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता है, तो तापमान को कंट्रोल करने की इसकी क्षमता कम होती है। इसलिए नींद की कमी से ठंड लगने का अहसास हो सकता है। इसके अलावा मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है, ब्लड फ्लो कम हो सकता है और तनाव हार्मोन बढ़ सकते हैं, ये सभी ज्यादा ठंड लगने के कारण बन सकते हैं।
कम वजन
कम वजन के कारण लोगों को ठंड लगने की संभावना अधिक होती है। कम बॉडी मास्स के कारण, इन्सुलेशन और शरीर का तापमान कम हो सकता है। इससे आपको को हर समय ठंड लग सकती है। ये मेटाबॉलिज्म को भी कम कर सकता है, जिससे गर्माहट की कमी हो जाती है और ठंड ज्यादा लगती है।
ये भी पढ़ें- 7 दिनों का डाइट प्लान करेगा 10 किलो तक वजन कम, जानें 8 हफ्ते तक क्या खाएं या क्या नहीं?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
3 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
3 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
4 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
5 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
6 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
6 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
7 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
10 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
11 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines