Health Tips: सर्दियों में गाजर खाना सभी को पसंद होता है और कई लोग रोज इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे वजन कम करने के लिए खाते हैं, तो कुछ लोग वजन कंट्रोल रखने के लिए खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में इसे खाने से कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं? इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. दिनेश कपूर बताते हैं कि गाजर खाने से आपकी आंखें ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल, हार्ट, डाइजेशन और इम्यून सिस्टम भी हेल्दी रहते हैं। आइए जानते हैं कि गाजर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
वजन रहता है कंट्रोल
गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और अनहेल्दी खाने से बचे रहते हैं। इसके कारण आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
मजबूत इम्यून सिस्टम
गाजर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पोटेशियम, विटामिन-के, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करते हैं। गाजर बैड बैक्टीरिया, वायरस और सूजन से भी शरीर को बचाती है।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
गाजर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करती है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर खाने के सही तरीके से पचाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज जैसी समस्या दूर रखता है। ऐसे में अगर आप गाजर को रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है।
हार्ट के लिए हेल्दी
अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके हर रोज अपनी डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं। गाजर में मौजूद पोटेशियम दिल को हेल्दी बनाने का काम करता है। ये ब्लड प्रशर को कंट्रोल कर दिल से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखता है।
खाने का तरीका
गाजर के कई अलग-अलग तरीकों जैसे कि सूप, सलाद , सैंडविच के साथ, जूस, गाजर का हलवा, गाजर की खीर, सब्जियों में मिलाकर और अन्य तरीकों से डाइट में रोज शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से आपकी आंखों की रोशनी भी तेज होगी।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
12 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
14 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
15 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
17 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines