Health Tips: हाल ही में फिल्म सैयारा रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर युवाओं के बीच गदर मचा रखी है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस को अल्जाइमर नाम की खतरनाक बीमारी हो जाती है। अल्जाइमर वह बीमारी है जिससे व्यक्ति की याद्दाश्त चली जाती है, साथ ही सोचने और व्यवहार में भी बदलाव आ जाता है। अल्जाइमर होने से दिमाग की कोशिकाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं, जिस कारण व्यक्ति सब कुछ भूलने लगता है।
लेकिन न सिर्फ अल्जाइमर, बल्कि इसके अलावा भी दिमाग में कई ऐसी बीमारियां पनपने लगती हैं जो न सिर्फ दिमाग, बल्कि शरीर की भी सारी शक्ति छीन लेती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जो न सिर्फ इंसान की मानसिक शक्ति को खत्म कर देती हैं, बल्कि शरीर को भी लाचार बना देती हैं।
पार्किंसन
पार्किंसन वह बीमारी है जो दिमाग को खोखला कर शरीर को भी बर्बाद कर देती है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। जब दिमाग में डोपामाइन बनाने वाली कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं, तब यह बीमारी जन्म लेती है। डोपामाइन का काम शरीर की गतिविधियों को कंट्रोल करना होता है। जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो दिमाग शरीर की मूवमेंट को सही ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Tips: सुबह उठकर इन चीजों से रखें दूरी, वरना बन सकता है एसिडिटी का कारण
अधिकतर यह बीमारी 60-65 साल की उम्र में पाई जाती है। इसके लक्षणों में हाथ-पैर कांपना, शरीर पर नियंत्रण खोना, मांसपेशियों में अकड़न, चलने-फिरने में दिक्कत और बैलेंस बिगड़ने की समस्या शामिल है।
ब्रेन स्ट्रोक
जब किसी व्यक्ति के दिमाग में ऑक्सीजन और रक्त पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचता है, तब स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे दिमाग की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। ब्रेन स्ट्रोक दो प्रकार के होते हैं पहला इस्कीमिक स्ट्रोक जब खून में थक्का जम जाता है और रक्त प्रवाह रुक जाता है। दूसरा हेमरेजिक स्ट्रोक जब दिमाग की किसी धमनी में फटन होती है और खून दिमाग में फैलने लगता है। दोनों स्थितियां जानलेवा साबित हो सकती हैं यदि समय पर इलाज न हो।
ब्रेन ट्यूमर
ब्रेन ट्यूमर इंसान की जान का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। जब दिमाग में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं, तो ट्यूमर का निर्माण होता है। इससे दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और व्यक्ति के सोचने, समझने और काम करने की क्षमता घट जाती है। इसके लक्षणों में शामिल हैं-
- लगातार सिरदर्द बना रहना
- दृष्टि में धुंधलापन
- चक्कर आना
- सुनने में कठिनाई
- चिड़चिड़ापन
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी हैं मीठा खाने के शौकीन? एक्सपर्ट से जानें 14 दिन के लिए शक्कर छोड़ने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
7 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
8 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
12 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
13 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
17 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines