Health Tips: सुबह नाश्ते से पहले ब्रश करना क्यों सही नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: सुबह और रात को सोते समय ब्रश तो सभी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह नाश्ते के बाद ब्रश करना क्यों जरूरी है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Health Tips

Health Tips

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. संदेश मायेकर बताते हैं अगर आप रात को ब्रश करके सोते हैं, तो सुबह ब्रश करने की जरूरत नहीं है, लेकिन सुबह के नाश्ते के बाद ब्रश जरूर करें। डॉक्टर कहते है कि नाशते के बाद ब्रश करना इसलिए जरूरी है क्योंकि दांतों में फसा खाना 12 घंटे तक मुंह में रहता है और ये आपके नुकसान पहुंचाता है। सुबह नाश्ते से पहले ब्रश करना इसलिए जरूरी होता है, क्योंकि रात में अगर आप ब्रश कर के गर्म पानी पी के सोते हैं, तो इससे मुंह में अच्छे बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जो हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।

सुबह नाश्ते के बाद ब्रश करने के फायदे

1. नाश्ते में अक्सर अम्लीय फूड्स और ड्रिंक होते हैं, जो दांतों के इनेमल को नरम कर सकते हैं। ब्रश करने से इन्हें हटाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

2. टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड, दांतों पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है। इससे दांतों में होने वाली सड़न को रोका जा सकता है।

3. नाश्ते के बाद ब्रश करने से भोजन के दौरान मुंह में जमा हुए  कण और प्लाक को आसानी से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

4. ब्रश करने से मुंह में सांसों की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है।

ब्रश करने का सही तरीका

1. अपने ब्रश के सिर को चिकनाई देने के लिए उसमें थोड़ा पानी डालें। इसमें मटर के दाने के बराबर फ्लोराइड टूथपेस्ट की थोड़ी मात्रा लें।

विज्ञापन

2. अपने दांतों को इस तरह से ब्रश करें कि आप उन जगहों पर पहुंच सकें जहां पहुंचना मुश्किल है। 2 मिनट तक ब्रश करें, अपने दांतों के किनारों और अपने दांतों की चबाने वाली सतह पर ब्रश जरूर करें।

4. अपनी जीभ से बैक्टीरिया के अवशेषों को ब्रश से साफ करें जो ब्रश करने की प्रक्रिया के दौरान जमा हो गए हो और अगर टूथपेस्ट बच गया हो तो उसे थूक दें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ