Health Tips: सर्दियों में इन 2 आटे को मिलाकर बनाएं रोटी, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कई बीमारियां रहेंगी दूर

Health Tips: सर्दियों में अगर आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में हेल्दी रोटी को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर सर्दियों में गर्म रहता है और आप ठंड से बचे रहते हैं।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: हर कोई अपनी डाइट में रोटी को तो जरूर शामिल करते हैं और शायद आप भी उन्हीं में से एक हैं। कई लोग तो आपने लंच से लेकर डिनर तक में रोटी को शामिल करते हैं। लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हेल्थ को नुकसान पहुंचा रहा है। दिल के दौरे, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आहार में बदलाव करना जरूरी है। ऐसा ही एक हेल्दी विकल्प है बाजरे और गेहूं के आटे के मिश्रण से बनी रोटी। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

बाजरा फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर से वसा और बैक्टीरिया को बाहर निकालता है और शरीर को हेल्दी रखता है।

विज्ञापन

हार्ट रहता है हेल्दी

बाजरे में एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और पोटेशियम होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बाजरा हार्ट से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

हड्डियां रहती है मजबूत

बाजरे के आटे में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों की मजबूती रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सर्दियों में बाजरा हड्डियों को गर्माहट और मजबूती प्रदान करता है।

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

बाजरा में मौजूद हाई फाइबर डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है। साथ ही अपच और कब्ज से आराम दिलाता है।

विज्ञापन

कैसे बनाएं बाजरा और गेहूं की रोटी

सामग्री

विज्ञापन

गेहूं का आटा- 1 कप

बाजरे का आटा- 1 कप

विज्ञापन

आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी- जरूरत के अनुसार

नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

विधि

1. सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं और बाजरे का आटा मिलाएं।

विज्ञापन

2. अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।

3. आटे में धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें।

विज्ञापन

4. इसके बाद गूंथे हुए आटे को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

6. फिर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर गोल बेल लें।

विज्ञापन

7. अब इसे तवे पर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें।

8. अब आपकी रोटी बनकर तैयार है, इसे आप सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ