तरबूज को गर्मियों में सुपर फ्रूट माना जाता है। कहा जाता इस फल में 92 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करता है। तरबूज विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट और हेल्दी रहता है। इसे खाने से और भी कई सारे फायदे होते हैं। इसके बावजूद, कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के दौरान तरबूज खाने से मना किया जाता है। लोग अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं और तरबूज को अपने पसंदीदा गर्मियों के फल के रूप में खाते हैं। ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन लोगों को तरबूज खाने से बचना चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ लोकेंद्र गौड़ बताते हैं कि कुछ हेल्थ प्रॉब्लम के दौरान तरबूज खाने से बचना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में पानी होता है, इसलिए ये अच्छे से पच जाता है। वहीं, कई बार जब आप पेट की समस्या से परेशान होते हैं तो इसे खाने से बचें। ऐसे लोग जिनको बार-बार दस्त हो जाता है। उन्हें खास करके इसे खाने से बचना चाहिए। साथ ही इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होता है और अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो तरबूज खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
डायबिटीज के लिए कैसे नुकसानदायक
तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण डायबिटीज केरोगियों को इसे खाने के लिए मना किया जाता है। इसके अलावा, इसमें पानी की मात्रा और भरपूर फाइबर होने के कारण, डायबिटीज रोगी कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए कम मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं। साथ ही नेचुरल शुगर ज्यादा होने के कारण इस बीमारी के दौरान तरबूज नुकसान पहुंचा सकता है।
एलर्जी
जिन लोगों को एलर्जी है उन्हें तरबूज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके लक्षण और भी बढ़ सकते हैं। अगर आपको तरबूज खाने के बाद कोई एलर्जी होती है, तो इसे खाने से बचना ही बेहतर है। साथ ही अगर पेट से जुड़ी कोई एलर्जी है आपको इससे खास तौर पर परहेज करना चाहिए।
वायरल
अगर आपको वायरल बुखार है तो तरबूज खाने से बचना चाहिए। बुखार के दौरान इस ठंडे फल का सेवन फायदेमंद नहीं हो सकता है और ये बुखार के लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसकी ठंडी तासीर शरीर के नेचुरल तापमान को अनबैलेंस कर सकता है। साथ ही बेचैनी भी बढ़ सकती है। ये डाइजेशन सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है, जो बुखार के कारण पहले से ही कमजोर होता है।
सामान्य सुझाव
1. हमेशा ताजा और साफ तरबूज खाएं।
2. बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं।
3. रात में या बहुत ठंडा करके खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
7 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
12 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
23 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines