Health Tips: ये 3 चीजें कर सकती हैं आपकी उम्र को कम! 100 साल के प्रोफेसर ने दी ये सलाह

Health Tips: अगर आप भी हेल्दी और लंबी उम्र चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने के साथ-साथ कुछ अनहेल्दी चीजों को लेने से बचें। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?  

Health Tips

Health Tips

Health Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनकी उम्र लंबी और हेल्दी हो, इसके लोग कई तरह के एक्सरसाइज और डाइट को अपनी हेल्थ केयर रुटीन में शामिल करते हैं। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कुछ लोग ऐसी चीजें भी लेते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी भी उम्र लंबी हो तो 100 साल के प्रोफेसर का उदाहरण ले सकते हैं। नुट्रिशन प्रोफेसर के रूप में फेमस, डॉ. जॉन शारफेनबर्ग का जन्म 15 दिसंबर, 1923 को चीन में हुआ था। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र, डॉ. शारफेनबर्ग ने अपने इंटरव्यू में उम्र को बढ़ाने को लेकर बताया कि किन-किन चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए?

विज्ञापन

तंबाकू

तंबाकू, शराब और कई तरह की दवाओं को नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी हेस्थ को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण कैंसर, लीवर की बीमारी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इनके सेवन से दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है और ये बीमारियां आपकी उम्र को कम कर देती हैं।

विज्ञापन

बढ़ता हुआ वजन

प्रोफेसर ने बताया की वजन बढ़ने के कारण भी कई बार बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए वह सुबह 6:30 बजे नाश्ता करते हैं और फिर दोपहर 12:30 बजे दोपहर भोजन करते हैं। इसके बाद फिर वे कुछ नहीं खाते। साथ ही वह हेल्दी फूड खाने की भी सलाह देते हैं। डॉ. शारफेनबर्ग जंक फूड खाने से बचने के लिए कहते हैं। वह कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए आप फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, नट्स और बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

चीनी 

उन्होंने बताया कि ज्यादा चीनी का सेवन कई तरह की बीमारियों का खतरा पैदा करता है। जिसमें मोटापा, डायबिटीज, हार्ट की बीमारी और मेटाबॉलिज्म का बढ़ना शामिल है। प्रोसेस्ड फूड में एक्स्ट्रा चीनी होती है, जो इंसुलिन को खराब कर सकती है। जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और फैटी लीवर का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ