Multigrain Cracker Recipe In Hindi: गर्मागर्म चाय के साथ कई लोग चिप्स, बिस्केट या नमकीन आदि चीजे स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन क्रैकर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन क्रैकर (Multigrain Cracker Recipe) बनाने की रेसिपी-
मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की सामग्री-
- मल्टीग्रेन आटा 2 कप
- प्याज 1 मीडियम
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च 1 छोटी
- प्याज पाउडर 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
- सूखे मेथी के पत्ते 2 बड़े चम्मच
- दही 1 बड़ा चम्मच
- जीरा 1 बड़ा चम्मच
- तिल 2 बड़े चम्मच
- बेकिंग सोडा
- स्वादानुसार नमक
- जैतून का तेल 4 बड़े चम्मच
अभी पढ़ें – नाश्ते में खाएं हेल्दी दही-आलू सैंडविच, नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई भी समस्या, जानें रेसिपी
मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी- (Multigrain Cracker Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक एक बड़े बर्तन में मल्टीग्रेन आटा डालें।
- फिर आप इसमें कटा प्याज, धनिया, मेथी के पत्ते या कसूरी मेथी और हरी मिर्च डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें तिल, ज़ीरा और बारी की सूखी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें जैतून का तेल डालें और एक बार और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और काफी सख्त आटा गूंथ लें।
- फिर आप इस आटे को मलमल के कपड़े या टिशू से करीब 20 मिनट तक ढककर रख दें।
- इसके बाद आप इसको धीरे से एक बार और गूंथ लें।
- फिर आप इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रख लें।
- इसके बाद आप इसको रोल करके चौकोर कटोरे या कुकी कटर की मदद से पसंदीदा शेप दें।
- फिर आप तैयार क्रैकर को बेकिंग शीट या बटर पेपर की मदद से बेकिंग ट्रे पर रखें।
- इसके बाद आप इसको करीब 22 मिनट तक 375 डिग्री फेरनहाइट पर बेक कर लें।
- फिर आप इनको करीब 11 मिनट बाद पलटकर पकाएं।
- इसके बाद आप इनको ओवन से निकालकर ठंडा होने दें।
- अब आपके क्रंची और चटपटे मल्टीग्रेन क्रैकर बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको गर्मागर्म चाय या दही के डिप के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines