Dahi-Aloo Sandwich Recipe: नाश्ते में खाएं हेल्दी दही-आलू सैंडविच, नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई भी समस्या, जानें रेसिपी

दही-आलू सैंडविच

Dahi-Aloo Sandwich Recipe In Hindi: सैंडविच एक ऐसा आहार है जिसको लोग नाश्ते के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए सैंडविच की आपको कई वैराइटीज जैसे- आलू सैंडविच, खीरा सैंडविच, वेज सैंडविच या फ्रूट सैंडविच आदि। लेकिन क्या कभी आपने दही-आलू सैंडविच ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही-आलू सैंडविच बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। दही और आलू के कॉम्बिनेशन से बना ये सैंडविच आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखता है। इसलिए ये सैंडविच स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप नाश्ते में बनाकर सुबह की हेल्दी शुरूआत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं दही-आलू सैंडविच (Dahi-Aloo Sandwich Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

दही-आलू सैंडविच बनाने की सामग्री-

  • 1 ब्रेड स्लाइस
  • 4 उबले आलू
  • 1 कप दही
  • 1/2 कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार बटर

अभी पढ़ें – उम्र से 10 साल छोटी दिखाना चाहती हैं, तो फेस पर ऐसे लगाएं चावल का स्टार्च

दही-आलू सैंडविच बनाने की रेसिपी- (Dahi-Aloo Sandwich Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में उबले आलू छीलकर मैश कर लें।
  • फिर आप इसमें काली मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च, चाट मसाला और हरी मिर्च डालें।
  • इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, दही और नमक डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे पर बटर लगाकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप तवे पर ब्रेड को रखकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • इसके बाद आप तैयार मिक्चर को ब्रेड पर रखकर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें।
  • अब आपके दही-आलू सैंडविच बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • फिर आप इनको कैचप या चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ