हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cauliflower and Oats Tikki Recipe: हेल्थ के प्रति जागरुक लोग नाश्ते में बनाएं पौष्टिक फूलगोभी और ओट्स की टिक्की, जानें रेसिपी

विज्ञापन
Cauliflower and Oats Tikki

Cauliflower and Oats Tikki Recipe In Hindi: टिक्की एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। ये स्वाद में बेहद चटपटी होती है इसलिए टिक्की को लोग स्नैक में स्वाद लेकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग आलू की टिक्की खूब खाते हैं। लेकिन ये तलकर बनाई जाती है इसलिए हेल्थ कॉन्शियस लोग इसको खाने से परहेज करते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए फूलगोभी और ओट्स टिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ओट्स में जिंक कैल्शियम प्रोटीन आयरन, विटामिन, बी विटामिन ई और मैग्नीज जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं फूलगोभी कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयोडीन और पोटैशियम जैसे गुणों से भरपूर होती है।

अभी पढ़ें – पितरों के लिए भोग में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर ड्राई फ्रूट्स की खीर, जानें झटपट रेसिपी

विज्ञापन

इसलिए इन दोनों से कॉम्बिनेशन से बनी से टिक्की हेल्दी और टेस्टी होती है। इसको आप नाश्ते और स्नैक दोनों में ही आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं फूलगोभी और ओट्स टिक्की (Cauliflower and Oats Tikki Recipe) बनाने की रेसिपी-

फूलगोभी और ओट्स टिक्की बनाने की सामग्री-

  • 300 ग्राम फूलगोभी
  • 3 कली लहसुन
  • 1 प्याज (कटा हुआ)
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 3 चम्मच ओट्स का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच मिर्च पाउडर
  • 3 चम्मच धनिया पत्ता
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला

अभी पढ़ें – नवरात्रि फलाहार में खाएं फाइबर से भरे साबूदाना कटलेट, रहेंगे पूरे दिन ऊर्जावान

विज्ञापन

फूलगोभी और ओट्स टिक्की बनाने की रेसिपी- (Cauliflower and Oats Tikki Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले गोभी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर आप इसको करीब 1 गिलास पानी में लगभग 5 मिनट तक हल्की आंच पर उबाल लें।
  • इसके बाद आप प्याज को भी बारीक काटकर रख लें और लहसुन का पेस्ट बना लें।
  • फिर आप एक बाउल में उबली हुई गोभी को निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें ओट्स का आटा और बाकी की सारी सामग्री डाल दें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर छोटी- छोटी टिक्कियां बना लें।
  • इसके बाद आप एक पैन को गर्म करने के लिए रखें।
  • फिर आप इस पर आधा चम्मच तेल डालकर टिक्की को रखें।
  • इसके बाद आप टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
  • अब आपकी टेस्टी और हेल्दी फूलगोभी और ओट्स की टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको गर्मागर्म चाय, कैचप या चटनी के साथ सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola