Eat Healthy During Pregnancy: हेल्दी बेबी के लिए गर्भवती महिला को अपनी हेल्थ पर खासकर ध्यान देना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान महिला की डाइट अहम होती है। क्योंकि एक अच्छा खानपान ही स्वस्थ बच्चे के लिए पोषण के रुप में काम करेगा। अच्छी डाइट के सेवन करने से महिला हेल्दी रहती है। वहीं, प्रेगनेंट महिला की डाइट ही डिलीवरी में आने वाली परेशानियां दूर करती हैं।
प्रेगनेंसी में महिला जो भी सेवन करती है, उसका असर सीधे शिशु पर होता है। इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाएं अपना ध्यान रखने के साथ-साथ अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। News24 Hindi से खास बातचीत के दौरान Aarvy Healthcare Super Speciality Hospital, (Gurgaon) से Dietitian Savita Mehto ने महिलाओं की प्रेगनेंसी डाइट को लेकर खास जानकारी साझा की-
Dr. Savita Mehto के अनुसार, जब आप गर्भवती होती हैं, तब हेल्दी डाइट आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि आप जो खाते हैं, वही आपके बच्चे की ग्रोथ पर असर डालता है।
प्रेगनेंसी में क्या खाएं
- ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, जैसे (हरी सब्जियां,फलियां और मेवे)
- आयरन से भरपूर डाइट लें, जैसे हरी सब्जी,साबुत अनाज और मांस।
- अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं, जैसे- दूध और पनीर, दाल।
- विटामिन बी12 खाने की चीजें डाइट में शामिल करें। इडली, ढोकला और दही।
- पूरे दिन भर में 5 से लेकर 6 छोटे-छोटे मील लिया करें।
ये भी पढ़ें- ग्लूटेन फ्री ब्रेकफास्ट में अपनाएं ये 5 हेल्दी डाइट
- फोलिक एसिड युक्त आहार लें जैसे- हरी सब्जी, फलियां।
- ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लें और कम से कम 10-12 गिलास पानी पियें। इसके अलावा जूस का सेवन करें।
- डेली योग या व्यायाम करें।
- मौसम के अनुसार ही फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
- फाइबर डाइट का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, जैसे- कच्ची सब्जी और फल।
इन चीजों से करें परहेज
1. गैस बनाने वाले खाने से बचना चाहिए। इसमें आते हैं जैसे- तीखा और ऑयली फूड।
2. धूम्रपान, कैफीन और शराब का सेवन न करें।
3. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड भोजन से परहेज करें।
4. कच्चा पपीता और अनानास से दुरी बनाएं।
5. भोजन में ज्यादा नमक का इस्तेमाल न करें।
6. तनाव लेने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका असर होने वाले बच्चे पर पड़ता है।
7. टाइट कपड़े और ज्यादा वजन उठाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
40 mins agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
14 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
22 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines