हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वजन घटाना हो या इम्यूनिटी बढ़ाना, जानिए खाली पेट दही खाने के चमत्कारी फायदे

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो पेट, इम्यूनिटी, हड्डियों, स्किन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ खाली पेट एक कटोरी दही आपकी सारी परेशानियों का हल कर सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि एक कटोरी दही सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।

विज्ञापन

Health benefits of eating curd: ऐसा काफी समय से माना जाता है कि दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। दही में हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपकी गट हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं। सुबह के समय खाली पेट दही खाने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिल सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसका सेवन आम तौर पर सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे पाचन में सुधार, इम्यूनिटी में वृद्धि, हड्डियों को मजबूत बनाना और स्किन हेल्थ में सुधार जैसे कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपको रोजाना एक कटोरी दही का सेवन क्यों करना चाहिए।

पेट के लिए

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप रोजाना सुबह खाली पेट दही का सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज, अपच आदि में राहत मिल सकती है।

हड्डियों के लिए

ऐसा माना जाता है कि दही में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हमारी हड्डियों के लिए जरूरी है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप रोजाना खाली पेट दही का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

Image Source Freepik

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक) पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। जब पाचन सही होता है, तो शरीर खुद-ब-खुद बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

विज्ञापन

वजन घटाने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट दही खाना चाहिए। यह पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है जो फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है और हेल्दी वेट लॉस में मदद करता है।

स्किन को दे ग्लो

दही में मौजूद विटामिन, जिंक और प्रोटीन स्किन को भीतर से पोषण देते हैं।
रोज खाली पेट दही खाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है, दाग-धब्बे कम होते हैं और नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola