आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी सेहत होना बहुत मुश्किल हो गया है, देश में बड़ी संख्या में लोग तरह-तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हैं, जो उन्हें रोज किसी न किसी दिक्कत में डाल ही देती है. महंगी दवा और कई तरह के एक्सरसाइज के बावजूद समस्या कम नहीं होती. इस स्टोरी में हम आपको केसर पानी के फायदे के बारे में बताएंगे. अगर आप भी केसर को सिर्फ रंग और स्वाद के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो जान लीजिए की यह कोई साधारण सा मसाला नहीं है. ये आपकी सेहत सुधारने में काफी मदद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे इसे इस्तेमाल में लाएं?
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं छोटे छालों से भी हो सकता है मुंह के कैंसर की शुरुआत?
केसर कैसे सेहत के लिए है फायदेमंद?
किचन में रखा केसर सिर्फ अपने स्वाद, खुशबू के लिए नहीं है, बल्कि इसके सही इस्तेमाल से ये आपको गैस, इम्युनिटी आदि से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है. केसर में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं. हमने नीचे केसर पानी पीने के फायदे बताए हैं, जिसे जानकर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर हेल्दी लाइफ जी सकेंगे.
केसर पानी पीने के फायदे?
- केसर का पानी गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिला सकता है.
- जिन लोगों को नींद की समस्या रहता है, एक्सपर्ट्स उन्हें केसर का पानी का सेवन करने को कहते है, इससे नींद अच्छी आती है.
- इसमें मौजूद क्रोसीन (crocin) और सफ्रानल (safranal) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव कम करने, मन को शांत करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं.
- इतना ही नहीं, केसर का पानी आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करने में मददगार है. जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनके लिए केसर का पानी फायदेमंद हो सकता है.
- इसके अलावा केसर में पाए जाने वाले पोषक गुण, त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं.
कैसे बनाएं कैसर पानी?
- सबसे पहले एक कप में गुनगुना पानी या दूध लें और उसमें 5-6 केसर के धागे डाल दें.
- केसर डालने के बाद कप को रात भर के लिए ढक कर रख दें. अगर आप जल्दी में हैं, तो कम से कम 20-25 मिनट के लिए इसे रख दें.
- वक्त पूरा होने के बाद उस पानी/ दूध को पी लें. आप चाहे तो केसर को पानी में हल्का उबाल कर भी पी सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines