आज के समय में लोगों की खान-पान की आदतें काफी बदल गई हैं। जहां पहले लोग घर पर खाना पसंद करते थे, वहीं अब लोग बाहर खाने के शौकीन हो गए हैं। इसके लिए कई कारण हैं। सबसे पहले, लोगों के पास अब अधिक पैसा है। इस वजह से वे मेहनत करने की बजाय बना-बनाया खाना खरीदकर खा लेते हैं। दूसरा समय की कमी भी बड़ा कारण है। कुछ लोगों को मसालेदार भोजन पसंद होता है, जबकि अन्य स्वास्थ्यवर्धक विकल्प तलाशते हैं। ज्यादातर लोग स्वस्थ विकल्प के रूप में सैंडविच पसंद करते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो टेकआउट सैंडविच खरीदकर खाते हैं और कुछ फिटनेस फ्रीक मानते हैं तो संभल जाएं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो आपकी आंखें खोल देने के लिए काफी है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बाहर सैंडविच कैसे बनाए जाते हैं। इसे देखने के बाद आप कभी भी पैकेटबंद सैंडविच नहीं खाएंगे। देखें वीडियो…
<
यूट्यूब पर एक अमेरिकी सैंडविच फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया गया. हाउ इट्स मेड नाम के इस चैनल में एक अमेरिकी सैंडविच बनाने वाली फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि बाजार में पैकेट में मिलने वाले ये तथाकथित हेल्दी सैंडविच वास्तव में कैसे बनाए जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। सैंडविच बनाने का ये तरीका आपको हैरान कर देगा।
यह भी पढ़ें: कहीं हवन और अगरबत्ती का धुआं हमारे फेफड़ों को खराब तो नहीं कर रहा? पढ़ें क्या कहते डॉक्टर्स
ये सैंडविच दो तरह से बनाए जाते हैं
वीडियो में दिखाया गया कि ये सैंडविच दो तरह से बनाए जाते हैं. पहले तो लोग इसे मैन्युअली यानि अपने हाथों से तैयार करते हैं और दूसरे तरीके से इसे मशीन द्वारा पैक किया जाता है। सबसे पहले मजदूर अपने हाथों से ब्रेड लेते हैं और उसमें फिलिंग डालते हैं। अगर ब्रेड में या किसी भी सामग्री में कोई खराबी पाई जाती है तो उसे हटा दिया जाता है। इसके बाद इसमें मशीन के जरिए मक्खन, मेयो और अन्य सामग्री मिलाई जाती है, लेकिन इस वीडियो में लोगों ने देखा कि किसी भी कर्मचारी ने दस्ताने नहीं पहने थे। एक साल पहले बने इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं तो कई ने अभी से इस सैंडविच को खाने से तौबा कर ली है।
Relationship Tips: अपने चिंतित पार्टनर को 5 टिप्स की मदद से महसूस कराएं सुरक्षित, नहीं आएगी रिश्ते में दरार!
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines