Tanning Home Remedies: गर्मियों की धूप और धूल हाथ-पैरों को काला करने लगती है. खासकर पैरों पर यह गंदगी नजर आती है. लोग शरीर के बाकी हिस्सों की तो सफाई कर लेते हैं लेकिन पैरों को सही तरह से साफ नहीं करते. इससे होता यह है कि पैरों पर जमी गंदगी गहरी होने लगती है और पैरों पर कालापन नजर आने लगता है. ऐसे में यहां जानिए पैरों की इस टैनिंग (Dark Feet) को साफ करने के लिए कौन से घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. इन नुस्खों का इस्तेमाल आप हाथों का कालापन साफ करने के लिए भी कर सकते हैं.
पैरों का कालापन दूर करेंगे ये नुस्खे
दही और बेसन
टैनिंग को साफ करने के लिए दही और बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन निकाल लेना है. इसमें आधा चम्मच हल्दी डालें और जरूरत के अनुसार दही डालकर मिक्स कर लें. इस तैयार पेस्ट को हाथ-पैरों पर मलें और कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने पर कालापन दूर होने लगेगा.
आलू का रस और नींबू का रस
पैरों पर जमा मैल हटाने के लिए आलू और नींबू काम आएंगे. इन दोनों में ही ब्लीचिंग गुण होते हैं जो स्किन को लाइटनिंग इफेक्ट देते हैं. ऐसे में एक आलू लेकर उसे घिसें और निचोड़कर उसका रस निकाल लें. अब इस आलू के रस में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर इसे पैरों पर लगा लें. 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाएं. असर नजर आने लगेगा.
टमाटर का गूदा
टमाटर का रस (Tomato Juice) और इसका गूदा दोनों ही टैनिंग हटाने में असर दिखाते हैं. ऐसे में टमाटर को पीसकर जस का तस ही पैरों पर मलें और कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. टमाटर स्किन को क्लीन करने में मददगार होता है.
ओट्स और दही
टैनिंग होने पर त्वचा पर डेड स्किन जमने लगती है. ऐसे में इस डेड स्किन को हटाने के लिए ओट्स और दही का स्क्रब लगाया जा सकता है. इस स्क्रब को बनाने के लिए ओट्स को खुरदुरा पीसें और उसमें पेस्ट बनाने जितना दही डाल दें. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद पैरों पर लगाकर मलें. 3 से 4 मिनट अच्छे से मलने के बाद धोकर साफ कर लें. इस नुस्खे को हफ्ते में 1-2 बार आजमाया जा सकता है.
कॉफी और शहद
पैरों को साफ करने के लिए कॉफी और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. कॉफी और शहद का स्क्रब पैरों पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने में कारगर होता है. इसके लिए 2-3 चम्मच कॉफी में गाढ़ा पेस्ट बनाने जितना यानी 3 चम्मच के करीब शहद मिला लें. इस मिश्रण को उंगलियों में लेकर पैरों पर मलें. इसे 3-4 मिनट मलने के बाद 10 मिनट लगा छोड़ दें. इसके बाद पैरों को धोकर साफ कर लें. पैर चमक जाते हैं.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए टमाटर में मिलाकर लगा लें यह चीज, स्किन पर दिखने लगेगा ग्लो
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
28 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines