Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक ऐसा व्रत है जिसे न केवल विवाहित महिलाएं बल्कि अच्छे वर की चाहत रखने वाली अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इसे तीज या तीजा भी कहा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा।
इस व्रत में भगवान शिव और माता गौरी पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला निराहार व्रत रखती हैं और रात में पूरा श्रृंगार करती हैं और फिर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
इसलिए हरतालिका तीज मनाई जाती है
जब माता पार्वती को पता चला कि उनके पिता ने उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दिया है तो वह बहुत दुखी हुईं। उनका दुःख देखकर पार्वती जी की एक सखी ने उनसे उनके दुःख का कारण पूछा। पार्वती जी ने अपनी व्यथा सुनाई कि वह सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करती हैं और उनके अलावा किसी और को अपना पति नहीं सोच सकतीं। तब उनकी सहेली ने उन्हें समझाते हुए कहा की वह हिम्मत न हरे और उनके साथ चले। पार्वती जी को यह बात समझाकर उनकी सखी उन्हें जंगल में एक तपस्या स्थल पर ले गईं, जहां उनके पिता भी नहीं पहुंच सकते थे। उसी जंगल में देवी पार्वती भगवान शिव की घोर तपस्या करने लगीं। परिणामस्वरूप, भगवान शिव ने मां पार्वती को दर्शन दिए और उनकी इच्छानुसार उनसे विवाह करने के लिए तथास्तु कहा। इसके बाद माता पार्वती ने व्रत तोड़ा और अगली सुबह पारण किया। यह दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: ये हैं दिल्ली-नोएडा के 5 प्रसिद्ध गणपति मंदिर, गणेश चतुर्थी पर जाना न भूलें
ऐसे मनाएं हरतलिका तीज
- एक दिन पहले हाथों पर मेहंदी लगाएं।
- 24 घंटे तक निराहार और निर्जल रहें।
- केले के पत्तों का मंडप बनाएं और मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं।
- शाम के समय नए कपड़े पहनें और सोलह श्रृंगार करें।
- मूर्ति के सामने दीपक और अगरबत्ती जलाएं।
- दूर्वा, बेलपत्र, फल, फूल, मिठाई, माला और शमीपत्र चढ़ाएं। पार्वती जी को श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ियां, बिंदी, आलता, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, लाल वस्त्र आदि चढ़ाएं फिर हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनें और सुनाएं। इसके बाद गणेश जी, शिव जी और पार्वती जी की आरती करें और अगले दिन पारण करें।
- अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखें।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines