---विज्ञापन---

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के मौके हाथों पर रचाएं मेहंदी के आसान और लेटेस्ट डिजाइन, देखें तस्वीर

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन महिलाएं शाम को सजती सवरती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें समझ नहीं आता है कि कौनसा मेहंदी डिजाइन लगाना चाहिए। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन्स लाए हैं जिसे आप इस दिन लगा सकती हैं।

---विज्ञापन---

 Hariyali Teej 2024: सावन का महीना चल रहा है और तीज का त्योहार आने वाला है। ऐसे में महिलाएं पूरा सोलाह श्रृंगार करती हैं जिसका एक हिस्सा मेहंदी भी है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में वो कई बार कंफ्यूज हो जाती हैं कि उन्हें कौन सा मेहंदी का डिजाइन लगाना चाहिए। तो आइए आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन जो आपकी कंफ्यूजन को दूर कर देंगे। ये डिजाइन न केवल आपके हाथों को आकर्षित बनाएंगे बल्कि त्योहार के उत्साह को भी बढ़ा देंगे।

बेल डिजाइन

mehandi 4

---विज्ञापन---

आजकल लोगों को हाथों को मेहंदी से भरना पसंद नहीं होता है। वो बेल वाले डिजाइन लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ सिंपल मेहंदी डिजाइन के बारे में सोच रहे हैं तो आप इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं।

फुल हैंड मेहंदी

mehandi

---विज्ञापन---

हरियाली तीज के दिन अगर आप फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहते हैं तो आप इस डिजाइन को लगा सकते हैं। फूल-पत्ते और मोर से बनी ये मेहंदी डिजाइन बेहद ही सुंदर लगती है और इससे आपके हाथ हरे-भरे भी लगेंगे।

ये भी पढ़ें- सावन में संस्कारी के साथ लगना चाहते हैं स्टाइलिश, तो आलिया, जाह्नवी का ये लुक करें ट्राई!

---विज्ञापन---

सिंपल मेहंदी डिजाइन

mehandi

कुछ लोगों को मेहंदी लगाना पसंद नहीं होता है। वो सिर्फ शगुन के लिए हाथों पर मेहंदी लगाते हैं। ऐसी महिलाएं इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाना आसान भी है और आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

बैक हैंड मेहंदी

mehandi 1

तीज के दिन कुछ महिलाएं उल्टे और सीधे हाथ में मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में ये डिजाइन उनके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये मेहंदी डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है।

---विज्ञापन---

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

mehandi 5

अगर आप भी ट्रेंड फॉलो करती हैं तो ये मेहंदी आपके लिए है। इस मेहंदी डिजाइन में कलाईयों पर ब्रेसलेट बनाया जाता है जिससे आपको चूड़ी पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है।

---विज्ञापन---

क्रिस क्रॉस मेहंदी

mehandi 6 

क्रिस क्रॉस मेहंदी डिजाइन बहुत ही सुंदर लगती है। इसमें हथेली पर फूल पत्ते बनाने के बजाय क्रिस क्रॉस बनाए जाते हैं। आप चाहे तो इसे पूरे हाथ में भी लगा सकती हैं।

फिंगर मेहंदी

---विज्ञापन---

mehandi

अगर आप भी सिर्फ अपनी उंगलियों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप ये फिंगर मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें आपको हथेली पर मेहंदी नहीं लगानी होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन को बनाएं खास, ट्राई करें ये ट्रेडिशन लुक, जानें हरे रंग का महत्व

 

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2024 12:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola