Hariyali Teej Recipes: हरियाली तीज के मौके पर मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में लोग काफी मिठाई बाजार से लाते हैं. लेकिन अगर आप तीज पर घर पर ही कुछ आसान मिठाई बनाना चाहते हैं, तो एक बार ये सॉफ्ट, स्पंजी रसगुल्लों की रेसिपी जरूर ट्राई करिए. सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये बाजार जैसे रसगुल्ले प्रेशर कुकर में ही बनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि तीज के मौके पर कैसे घर पर ही आसान तरीके से रसगुल्ले बनाएं.
यह भी पढ़ें – Hariyali Teej Wishes: प्रेम, विश्वास और सौभाग्य के पर्व हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं, मैसेज, कोट्स और शायरी
रसगुल्ले बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
दूध- 1 लीटर
मैदा- 1 छोटा चम्मच
चीनी- 1 कप
पानी- 3 कप
नींबू का रस- आधे नींबू का
पानी- नींबू के रस में मिलाने के लिए
रसगुल्ले बनाने की विधि
- सबसे पहले छेना बनाने के लिए एक कड़ाही लेकर उसमें दूध उबाल लीजिए. जब उसमें अच्छे से उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दीजिए.
- अब एक छोटी कटोरी में नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर इसे धीरे-धीरे दूध में डालिए. जब दूध फट जाए और उससे छेना अलग हो जाए तो इसे गैस से उतार लीजिए.
- किसी मलमल के कपड़े या छलनी की मदद से छेना को छान लीजिए. छेने से निकला थोड़ा पानी निकालकर अलग रख लीजिए. इसका इस्तेमाल आगे चाशनी बनाने में होगा.
- अब इस छेने को 2 से 3 बार साफ ठंडे पानी से धो लीजिए, ताकि उससे नींबू का खट्टापन निकल जाए.
- छेने को अच्छी तरह दबाकर जरूरत से ज्यादा पानी निकाल लीजिए लेकिन ध्यान रहे कि छेना पूरी तरह सूखा भी न हो जाए. थोड़ी नमी उसमें रहनी चाहिए.
- इसके बाद छेने को एक बड़ी थाली में निकाल लें और अपनी हथेली की मदद से लगभग 5 मिनट के लिए इसे अच्छी तरह मसलें. याद रहे कि इसे तब तक मसलना है, जब तक ये पूरी तरह चिकना न हो जाए.
- अब इस चिकने हुए छेने में 1 छोटा चम्मच मैदा मिला लीजिए.
- इसके बाद इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लीजिए. ध्यान रहे कि बॉल्स पर कोई दरार न हो वरना तलते समय रसगुल्ले टूट सकते हैं.
- अब चाशनी बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर में 1 कप चीनी, 3 कप पानी और छेने का बचा हुआ पानी उबाल लीजिए.
- जब चाशनी अच्छे से उबलने लगे तब छेने की बॉल्स डाल दीजिए. पहले कुकर को लॉक मत करिएगा बस ढक्कन ऊपर से रखकर 5 मिनट तक हाई फ्लेम पर पका लीजिएगा.
- इसके बाद कुकर का ढक्कन ठीक से बंद करके हाई फ्लेम पर सिर्फ 2 सीटी आने का इंतजार करें.
- फिर गैस को बंद करके कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
- जब प्रेशर निकल जाए, तब ढक्कन खोलें. आप देखेंगे कि रसगुल्ले आकार में फूलकर दोगुने हो गए हैं.
- इन्हें ठंडा होने दें और अच्छे स्वाद के लिए फ्रिज में रखकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर चढ़ानी है डार्क मेहंदी तो जान लीजिए ये टिप्स, पिया का प्यार गहरे रंग से आएगा नजर
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines