Happy Rose Day 2024 Same Day Flower Delivery in India: किसी से आप कितना प्यार करते हैं ये बताने के लिए फसलों से खास फर्क नहीं पड़ता है और न ही अपने प्यार को जाहिर करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत होती है। बस हां ये जरूर है कि आप किसी स्पेशल डे पर अपने पार्टनर को ये महसूस करा सकते हैं कि आपकी जिंदगी में वो कितने अहम हैं।
भले ही आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से दूर रहते हैं और आप उनके पास जाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहें हैं तो परेशान होने को जरूरत नहीं है क्योंकि आप वैलेंटाइन वीक को दूर रहकर भी खास बना सकते हैं। दरअसल, अपने पार्टनर की दूरी को नजदीकी में बदलने के लिए आप उन्हें प्यारे-प्यारे तोहफे दे सकते हैं।
यहां तक कि आप अपने पार्टनर को रोज डे के मौके पर गुलाब भेजकर (Flower Same Day Delivery) भी स्पेशल फील करा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आप रोज डे पर अपने पार्टनर को गुलाब भेज सकते हैं?
Same Day Rose Delivery in India
इंटरनेट पर ढेरों वेबसाइट्स हैं जो गुलाब या अन्य फूलों की होम डिलीवरी करती हैं। हालांकि, अगर आपको इन वेबसाइट पर ट्रस्ट न हो तो आप चाहें तो प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट से भी फूल भेज सकते हैं। जी हां, फ्लिपकार्ट के माध्यम से सिर्फ मोबाइल फोन या अन्य तरह की चीजें नहीं बल्कि अब सेम डे फूलों की डिलीवरी हो रही है।
रोज डे के मौके पर फ्लिपकार्ट ने अपने पोर्टल पर फूलों की होम डिलीवरी की है। पेज पर साफ देखा जा सकता है कि पोर्टल अपने ग्राहकों को एक दिन में फूल भेजने का दावा कर रहा है। वेबसाइट पर अलग-अलग रंग के साथ गुलाब मिल रहे हैं। यहां पर गुलाब का पूरा गुलदस्ता खरीदने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- दूर बैठे पार्टनर को WhatsApp के इन 5 Features से कराएं स्पेशल फील!
Rose Price Today 7 February 2024
फ्लिपकार्ट पर 249 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ गुलाब बेचा जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग रंग और गुलदस्ते के दाम अलग हैं। 3000 रुपये तक की कीमत में गुलाब को बेचा जा रहा है। अन्य प्रसिद्ध साइट्स जैसे- FNP, IGP पर भी गुलाब को बेचा जा रहा है जो 2 घंटे में डिलीवरी करने का दावा करते हैं।
क्या है गुलाब की कीमत?
आम दिनों की तुलना में वैलेंटाइन वीक के दौरान गुलाब की कीमत ज्यादा हो जाती है। खासतौर पर Rose Day के मौके पर जहां गुलाब की कीमत अधिक हो जाती है। आमतौर पर 10 से 30 रुपये में गुलाब मिल जाता है, लेकिन रोज डे पर इसकी कीमत 50 से ऊपर की ही होती है।
हर गुलाब का अपना खास महत्व
- लाल गुलाब (Red Rose)- किसी के प्रति अपने प्यार को जाहिर करना हो तो आप उन्हें लाल गुलाब दे सकते हैं।
- पीला गुलाब (Yellow Rose)- दोस्ती की ओर हाथ बढ़ाने के लिए पीला गुलाब दिया जाता है।
- सफेद गुलाब (White Rose)- माफी मांगने के लिए आप सफेद गुलाब दे सकते हैं।
- पिंक गुलाब (Pink Rose)- किसी को पसंद करते हैं तो आप उन्हें पिंक रोज दे सकते हैं।
- काला गुलाब (Black Rose)- काला गुलाब आसानी से नहीं मिलता है, लेकिन इस रंग के गुलाब को दुश्मनी या नाराजगी का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Valentine Week: हर गुलाब के फूल का अपना अलग मतलब
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines