
Valentine Week 2024: दूर बैठे पार्टनर को WhatsApp के इन 5 Features से कराएं स्पेशल फील!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh
Valentine Week 2024: कहते हैं अपने प्यार को जताने के लिए दूरी का होना कोई मायने नहीं रखता। आप चाहें अपने पार्टनर से कितने भी करीब हों या वो आपसे कहीं दूर रहता हो, लेकिन मुलाकात होने पर जो एहसास रहता है वो स्पेशल फीलिंग आप दूर बैठे भी अपने पार्टनर को महसूस करा सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपनी भावनाओं को जताने का तरीका थोड़े आज के जमाने का करना होगा।
डिजिटली प्यार (Digital Love) जताने का जमाना आ चुका है और आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं। डिजिटल की इस दुनिया में पार्टनर को खास महसूस करवाने के लिए आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) की मदद ले सकते हैं।
सबसे लोकप्रिय ऐप व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ ऐसे फीचर्स हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने पार्टनर(Valentine Week) का खास महसूस करवाने के लिए कर सकते हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप के वो 5 फीचर्स (WhatsApp Features) बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं, आइए जानते हैं।
व्हाट्सएप पर डिजिटल अवतार के अलावा अन्य GIF भी हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए सेंड कर सकते हैं। आप चाहें तो अपना डिजिटल अवतार तैयार करके भी पार्टनर को रोमांटिक अंदाज में भेज सकते हैं।
व्हाट्सएप पर एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध हैं, उनमें से एक स्टेटस का भी फीचर शामिल है। इसमें तरह के नए ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं इसे व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए जाहिर कर सकते हैं। आप फोटो, वीडियो, टेक्स्ट, वॉइस स्टेटस आदि लगा सकते हैं।
लोकप्रिय व्हाट्सएप पर चैट को पिन करने की सुविधा पिछले साल ही पेश की गई थी। इसके जरिए यूजर्स कम से कम 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं और फिर उनकी चैट लिस्ट में सबसे पहले पिन चैट ही शो होगी। अगर आप अपने पार्टनर के चैट को पिन कर लेंगे तो आपकी चैट लिस्ट में वो सबसे ऊपर शो होंगे और मैसेज भी आपको तुरंत शो हो जाएगा।
व्हाट्सएप पर वॉइस और वीडियो मैसेज का फीचर भी उपलब्ध है। आप अपने दूर बैठे पार्टनर को पास का एहसास दिलवाने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उन्हें प्यारा सा नोट वॉइस मैसेज भेज सकते हैं चाहें तो वीडियो भी मैसेज के तौर पर भेज सकते हैं।
व्हाट्सएप के जरिए आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए अपनी भावनाओं को शब्दों की जगह इमोजी से शो कर सकते हैं। ऐप पर ढेरों ईमोजी उपलब्ध हैं जिन्हें यूज करके आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं और उनसे कितना प्यार करते हैं वो शब्दों के साथ इमोजी का इस्तेमाल करके भी सेंड कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: