Friendship Day 2026: अपने खास दोस्त के लिए बनाएं खूबसूरत हैंडमेड कार्ड्स, इस दिन को बना देंगे यादगार

Friendship Day Card: फ्रेंडशिप डे पर अपने हाथों से बनाया गया एक छोटा-सा कार्ड भी आपके दोस्त के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है. मार्केट से खरीद कर हर कोई दे सकता है, लेकिन इस बात आप अपने हाथों से बनाएं और दोस्त को सरप्राइज दें.  

Friendship Day Card

फोटो मेमोरी कार्ड बनाएं. Image Credit- News24

Friendship Day Card Ideas: दोस्ती दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है, जिसे इंसान खुद बनाता है. चाहे दुख हो, सुख हो…परिवार से पहले एक सच्चे दोस्त की याद आती है. कुछ लोग तो फैमिली का हिस्सा ही मानते हैं और जिंदगी भर दोस्ती निभाते हैं. इसलिए पूरे भारत में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया जाता है. इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को गिफ्ट, चॉकलेट, फूल या कोई यादगार चीज देकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं. मगर आप अपने दोस्त को अपने हाथों से बना हैंडमेड कार्ड दें और इस दिन को स्पेशल बनाएं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉप-अप फ्रेंडशिप कार्ड

अगर आप अपने दोस्त को सरप्राइज देना चाहते हैं तो पॉप-अप कार्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप ग्रीन चार्ट पेपर का इस्तेमाल करें और बीच से मोड़ लें, ताकि अंदर की तरफ दिल, सितारा या दोस्त को पॉप-अप किया जा सके. बाकी सामने की ओर डेकोरेशन किया जा सकता है, ताकि अंदर प्यारा सा मैसेज लिखा जा सके. 

फोटो मेमोरी कार्ड

अपने दोस्ती की शुरुआती दौर की फोटो कार्ड में लगा सकते हैं. आप छोटे-छोटे फ्रेम में मेमोरी वाले फोटो को इकट्ठा कर करके कार्ड तैयार कर सकते हैं. इसके लिए कार्ड के अंदर कार्ड के अंदर 3 छोटी तस्वीर चिपकाएं और हर फोटो के नीचे एक प्यारा सा कैप्शन लिखें. 

विज्ञापन

फ्लावर थीम कार्ड

इसे बनाने के लिए आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की चीजें चाहिए होगी. इस दौरान रंगीन कागज, सूखे फूल या पेपर फ्लावर की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए सामने की तरफ फूलों की डिजाइन बनाएं. बीच में Happy Friendship Day लिखें और गोल्डन या सिल्वर पेन से बॉर्डर बनाकर कार्ड को खूबसूरत बनाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ