हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Happy Diwali Wishes 2025: दिवाली के पावन अवसर पर, आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले… सभी को भेजिए शुभ दीपावली के ये संदेश

Happy Diwali 2025 Wishes: दिवाली पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को इस अंदाज में करिए विश. भेजिए सभी को यहां दिए खास शुभकामना संदेश.

विज्ञापन
Diwali Wishes In Hindi: दीपावली पर सभी को भेजिए यहां दिए मैसेजेस.

Happy Diwali 2025 Wishes, Quotes, Status: साल का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है दीपावली. पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज पर यह पर्व खत्म होता है. दीपावली दीपों का त्योहार है, एकदूसरे से सभी बैर भुलाकर गले लगने का त्योहार है. कहते हैं इस दिन पराये भी अपने हो जाते हैं. घरों में दीपावली पर पकवान बनाए जाते हैं, घर को सजाया जाता है, रंगोली (Diwali Rangoli) बनाई जाती है, नए कपड़े पहनकर तैयार हुआ जाता है और दीयों के साथ ही फुलझड़ियां जलाकर यह पर्व मनाया जाता है. इस खास दिन पर आप भी सभी को यहां दिए शुभकामना संदेश (Happy Diwali Messages) भेज सकते हैं. इन खास मैसेजेस से सभी को दीजिए दीपावली की शुभकामनाएं.

दीपावली की शुभकामनाएं | Happy Diwali Wishes | Happy Diwali Messages In Hindi

दीप से दीप जले तो हो दीपावली
उदास चेहरे खिलें तो हो दीपावली
दीपावली की शुभकामनाएं

रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए
लिए साथ सीता मैया को राम जी हैं आए
दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

सुख-समृद्धि मिले इस दीवाली पर
दुख से मुक्ति मिले इस दीवाली पर,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो आपके साथ
लाखों खुशियां मिलें इस दीवाली पर.
दीपावली की शुभकामनाएं

जगमग जगमग दीप जलते रहें
सबके घर झिलमिलाते रहें
जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी
आप हमेशा मुस्कुराते रहें.
दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

हर घर में हो उजाला
आए ना कोई रात काली
हर घर में मनाएँ खुशिया
हर घर में हो दिवाली!
दीपावली की शुभकामनाएं

अंधेरे को दूर भगाओ,
ज्ञान का दीप जलाओ,
जीवन के हर मोड़ पर,
सफलता का जश्न मनाओ.
दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

धन की वर्षा हो इतनी कि
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी.

दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

हर गली सजे, हर द्वार सजे,
खुशियों की रौनक,
मंगलमय हो ये पावन पर्व,
हर क्षण आपके लिए, शुभ संकेत गढ़े.
दीपावली की शुभकामनाएं

मां लक्ष्मी का हाथ हो
सरस्वती का साथ हो
गणेश जी का निवास हो,
और खुशियों की बरसात हो.
दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

दीपक की रोशनी से
सब अंधेरा दूर हो जाए
दुआ है कि जो चाहो आप
वो खुशी मंजूर हो जाए.
दीपावली की शुभकामनाएं

नव दीप जलें, नव फूल खिलें,
नित नई बहार मिले,
दीवाली के पावन अवसर पर,
आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले!
दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

यह भी पढ़ें –Happy Chhoti Diwali Wishes 2025 LIVE: सभी को भेजिए छोटी दिवाली के ये खास मैसेजेस, कोट्स, फोटोज और दीजिए ढेरों बधाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola