Happy Chocolate Day: आज वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को चॉकलेट देकर विश करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को चॉकलेट डे विश (Happy Chocolate Day Wish) करने के लिए बाजार से चॉकलेट खरीदने वाले हैं तो ऐसा ना करके कुछ रोमांटिक करने की कोशिश करें। इसके लिए घर पर ही अपने हाथों से चॉकलेट तैयार करें और फिर उन्हें दें।
यकीनन आपके पार्टनर को आप ये अंदाज (Happy Chocolate Day Special) जरूर पसंद आएगा। इसलिए आज हम आपके लिए चॉकलेट की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए डार्क चॉकलेट रेसिपी बनाने की विधि और तरीका जानते हैं।
और पढ़िए –Chocolate Day 2023: पार्टनर को खिला दें ये दो चीज, कभी नहीं होगा आपसे दूर और बढ़ेगा प्यार दुगना
डार्क चॉकलेट बनाने की सामग्री (Dark Chocolate Ingredients)
- कोको पाउडर (1/4 कप)
- पाउडर शुगर (1/4 कप)
- वेनीला एसेंस
- बिना नमक वाला बटर (1/4 कप)
डार्क चॉकलेट बनाने की विधि (How to Make Dark Chocolate at Home)
- सबसे पहले एक बर्तन में कोको पाउडर डालें। इसके साथ ही इसमें पाउडर शुगर को भी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब दोनों एक साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे साइड रख दें।
- इसके बाद गैस ऑन करें और उस पर एक बर्तन रखकर पानी गर्म कर लें। पानी उबल जाने के बाद उसे ऊपर से ढक दें और गहरा बर्तन रखें।
- इसके बाद जब बर्तन गर्म हो जाए तो उसमें बटन (बिना नमक वाला) डालें। इसके बाद थोड़ा सा वेनीला एसेंस डालकर मिला लें। साथ ही मिक्स कोको पाउडर और चॉकलेट पाउडर को भी डाल दें। इसे करीब 1 मिनट तक पका लें।
- इसे अब गैस से नीचे उतार लें और चॉकलेट मोल्ड में डालकर थोड़ा सा ठंडा होने के लिए छोड़ें और फिर करीब 1 घंटे के लिए फ्रीज में रखकर जमा लें।
- इस तरह से मोल्ड में चॉकलेट सेट हो जाएगी। 1 घंटे बाद चॉकलेट को फ्रीज से निकालें। इस तरह से घर पर आसानी से डार्क चॉकलेट तैयार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
15 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines