Hanuman jayanti 2023: हनुमान जी को प्रिय केसरिया बूंदी लड्डू, जानिए रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Hanuman jayanti 2023: चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) का पर्व मनाया जाता है। इस बार 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जी का जन्मदिन है, जिसे लोगों के बीच हनुमान जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
ये दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कई अत्यन्त शुभ मुहूर्त बनते हैं और सभी मंगलकार्य के लिए बहुत अच्छा माना गया है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर आप भगवान को उनका प्रिय केसरिया बूंदी लड्डू का भोग (Hanuman jayanti Bhog Prasad Recipe) लगा सकते हैं। आइए आपको केसरिया बूंदी लड्डू रेसिपी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – Shukra Gochar: हनुमान जन्मोत्सव पर होगा शुक्र का गोचर, इन 6 राशियों को दिलाएगा नई गाड़ी और मकान
केसरिया बूंदी लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बूंदी बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए एक बाउल में बेसन को पानी और कलर के साथ मिक्स करके घोल तैयार कर लें। इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें, अधिक पतला होने पर इससे लड्डू बनाना मुश्किल होगा।
दूसरी ओर एक बर्तन में चाशनी बनाने के लिए दो कटोरी के करीब चीनी और 2 कटोरी पानी मिलाकर अच्छी तरह से गैस पर उबाल आने तक पका लें। इसमें आप केसर के धांगे भी मिलाकर पका सकते हैं।
अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें घी को गरम कर लें। किसी छन्नी वाले चम्मच से तैयार किया घोल लें और उसे कड़ाही में डालकर लाल होने तक छान लें। इस तरह से बेसन के पूरे घोल से बूंदी तैयार कर लें।
अब इसे चाशनी में डालकर 2 मिनट पका लें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। 5 मिनट तक बूंदी को चाशनी में ही छोड़ने के बाद थोड़ी-थोड़ी बूंदी को हाथेली में लेकर लड्डू का आकार बनाकर तैयार कर लें।
अगर आप अलग-अलग रंग का लड्डू बनाना चाहते हैं तो इसके लिए फूड कलर यूज कर सकते हैं। इस आसान विधि से लड्डू तैयार हो जाएंगे, सजाने के लिए आप खरबूजे के बीज को ऊपर लगा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: