Hangover Home Remedies: हर कोई नए साल पर पार्टी तो जरूर करता है और कई पार्टियों में लोग शराब भी पीते हैं। कई बार ऐसी पार्टियों में लोग ज्यादा शराब पी लेते है, जो उनकी सेहत के लिए नुकसान पहुंचाता है। वहीं कई बार हैंगओवर इतना ज्यादा हो जाता है कि उसे झेलना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान आपको सिर दर्द, थकान और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि इससे छुटकारा पाने के लिए आप कौन-कौन से घरेलू उपाय अपना सकते हैं?
दही खाएं
दही शराब का नशा और हैंगओवर दोनों को कम करने में मदद करती है। इसे खाने से पहले ध्यान रखें कि फीका ही खाएं, चीनी ना मिलाएं। दही खाने से बॉडी में गुड बैक्टीरिया का संचार होता है। अक्सर शराब पीने की वजह से बॉडी में हार्मफुल बैक्टीरिया गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। दही उन खराब बैक्टीरिया की जगह गुड बैक्टीरिया के लेवल को बढ़ाने में मदद करती है।
ये भी पढ़े- सर्दियों में मॉर्निंग वॉक के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, नहीं तो पड़ सकता है भारी
अदरक और शहद का सेवन
ज्यादा शराब पीने की वजह से घबराहट और उल्टियां होने लगती है। ऐसे समय में आप अदरक को घिस कर एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर में नशे से पैदा होने वाले बैक्टीरिया को करता है और उल्टी से तुरंत राहत दिलाता है। साथ ही शहद और अदरक खाने से हैंगओवर भी छुटकारा मिलता है।
केला खाएं
केला हैंगओवर उतारने में आपकी मदद कर सकता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर में प्रोबायोटिक्स का संचार करते हैं। इसके साथ ही ये पानी की कमी को दूर करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। शराब पीने से आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, ऐसे में केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines