हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Year पार्टी के लिए परफेक्ट हैं ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल, खूबसूरती में नहीं रहेगी कोई कमी

Hairstyle for New Year Party: ड्रेस सेलेक्ट करने के बाद अगर आपके हेयरस्टाइल समझ में नहीं आ रहा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपके साथ लेटेस्ट 3 हेयरस्टाइल के आइडियाज साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
आपको मेकअप से ज्यादा बालों पर ध्यान देना चाहिए. Image Credit- News24

Hairstyles For Women: जब पार्टी में जाने के लिए तैयार होने की बात आती है तो हम अक्सर अपने आउटफिट्स, हेयरस्टाइल और मेकअप के बारे में सोचते हैं. ऐसा क्या किया जाए जो हमारे लुक को सबसे अलग और खूबसूरत बना सकता है? हालांकि, आउटफिट तो आसानी से डिसाइड हो जाता है, लेकिन हेयरस्टाइल (Hairstyle for Girls) समझ में नहीं आता. हालांकि, बाल ही हैं जो हमारी खूबसूरती को चार चांद लगाने का काम करते हैं. अगर बालों पर ध्यान ना दिया जाए तो ड्रेस का लुक अच्छा नहीं आता. इसलिए आपको मेकअप से ज्यादा बालों पर ध्यान देना चाहिए. अगर आपको कोई हेयरस्टाइल समझ में नहीं आ रहा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- त्वचा को टाइट करने का सबसे तेज तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया इस तेल की मालिश से दिखेगा फायदा

न्यू ईयर पार्टी के लिए हेयरस्टाइल्स | New Year Hairstyle Ideas

फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल- पार्टी वियर ड्रेस पर फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल (Front Braid Hairstyle) काफी अच्छा लगता है. इसे आप एक नहीं बल्कि कई तरह से स्टाइल कर सकते हैं. आप ओपन हेयर के साथ या फिर मल्टी-लेयर में भी फ्रंट ब्रेड को स्टाइल कर सकते हैं. हालांकि, यह आपको अपनी ड्रेस के हिसाब से सेलेक्ट करना होगा, ताकि आप अपने लुक को और एन्हांस कर सकें.  

विज्ञापन

हाफ बन हेयरस्टाइल- बालों को हाफ बन से भी स्टाइल (Half Bun Hairstyle) किया जा सकता है. यह लॉन्ग और शॉर्ट हेयर दोनों पर स्टाइल कर सकते हैं. वैसे तो यह वेस्टर्न आउटफिट पर ज्यादा अच्छा लगेगा और यह आपको परफेक्ट लुक देने का काम करेगा. इस हेयरस्टाइल को बांधने के लिए आपको आधे सिर के बाल लेने हैं और ऊपर एक जूड़ा तैयार कर लेना है. साथ ही, बालों को एक अच्छे बैंड से बांध लेना है, क्योंकि इससे आपको एकदम परफेक्ट लुक मिलेगा. 

पिनअप हेयरस्टाइल- अगर आप जल्दबाजी में हैं और आपके पास बालों को स्टाइल करने का टाइम नहीं है तो पिनअप हेयरस्टाइल (Pinup Hairstyle) बेस्ट रहेगा. इसे बांधने के लिए आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. बस आपको आगे से अपने हिसाब से बालों को लेना है और पीछे की तरफ पिनअप कर लेना है. अगर आप चाहें तो आगे से पफ भी बांध सकते हैं या साइड की मांग निकालकर बालों को पिनअप कर सकते हैं. 

विज्ञापन

इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

  • बालों को खूबसूरत लुक देने के लिए आउटफिट के मैचिंग की एक्सेसरीज को स्टाइल करें.
  • ड्रेस के साथ सिंपल हेयरस्टाइल को ही सेलेक्ट करें, क्योंकि पार्टी में सिंपल लुक ही ज्यादा अच्छे लगते हैं.
  • हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें और बांधने के बाद हेयर सीरम लगाएं.

इसे भी पढ़ें- बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन से बीज सबसे अच्छे हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कौन से सीड्स हैं बेस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola