Split Ends Hair Treatment: बालों के दोमुंहे होने की समस्या आमतौर पर सभी को होती है। आपके बालों के सिरे दो या उससे ज्यादा बालों में बंट जाते हैं। दोमुंहे बालों के कारण कई तरह की समस्या हो सकती है जैसे की बालों का झड़ना और कमजोर होना। ऐसे में कैंची से इन्हें काटना लोगों के लिए कारगर साबित होता है। कई लोग इसे कैंडल कटिंग या वेलटेरापिया से हटाते हैं। ब्राजीलियन हेयर ट्रीटमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दोमुंहे बालों को जलाया जाता है। इस तरह आप अपने बालों की लंबाई को भी खो सकते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये ब्यूटी ट्रीटमेंट आपके बालों के लिए सही तरीका हो सकता है?
मैकेनिकल डैमेज
ज्यादा ब्रशिंग, बैककॉम्बिंग या खराब गुणवत्ता वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो सकते हैं और क्यूटिकल टूट सकता है। 2017 में रिसर्च गेट द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मैकेनिकल डैमेज बालो को कमजोर कर सकती है, जिससे बालों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। दोमुंहे बालों का इन तरीको से हटाना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?
हीट स्टाइलिंग
हेयर ड्रायर, कर्लिंग आयरन और स्ट्रेटनर का बार-बार इस्तेमाल बिना हीट प्रोटेक्शन के बालों की नमी को कम कर सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ज्यादा गर्मी केराटिन को तोड़ देती है, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में 2011 में प्रकाशित शोध के अनुसार, हॉट फ्लैट आयरन 200 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर काम करता है और इसलिए बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
केमिकल ट्रीटमेंट
हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों को काला या आपकी पसंद का कोई भी रंग देने में मदद कर सकते हैं। इससे आपके घुंघराले बालों को सीधा भी किए जाते हैं, लेकिन हेयर डाई, ब्लीच या केमिकल रिलैक्सर का ज्यादा इस्तेमाल आपके बालों से नेचुरल नमी को खत्म कर सकता है। इससे बाल रूखे हो जाते हैं और बालों के टूटने का खतरा रहता है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
13 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
15 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines