Hair Strong Oil: अगर आज के फैशन की ही बात करें तो ना सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी अपने बड़े बाल चाहते हैं। कारण यह कि अब उन्हें भी चुटिया बांधनी होती हैं। हालांकि, बालों की ग्रोध कम होने के कारण इसमें काफी समय लग जाता है। वहीं, गर्मियों में बड़े बाल नहीं संभाले में आते को कई लोगों की चाहत होती है कि वे सर्दियों में बाल बढ़ाएं और फिर अलग-अलग स्टाइल रख सकें। हालांकि, सर्दियों में ही लोगों के बाल अधिक टूटते नजर आते हैं। अब ऐसे में क्या करें, जिससे बाल मजबूत तो हो हीं पर साथ में ग्रोध बढ़े फटाफट…यहां हम आपको नारियल के तेल के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसमें नींबू डालकर इसे सिर पर लगाने से लाजवाब परिणाम होते हैं।
नारियल के तेल में ऐसा क्या होता है?
नारियल का तेल अपने अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और फैटी एसिड समाय हुए है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने का काम करता है, जिससे आपके बाल जड़ से मजबूत होते हैं और हेयर फॉल कम हो जाता है। आपको मालूम है नारियल के तेल में नींबू डालकर लगाने के बहुत फायदे हैं। यह कहें कि नींबू डालने से इसका असर जल्दी हो जाता है।
यहां तक कि आप नारियल के तेल से हेयर मास्क बनाने के लिए इसमें नींबू का रस, अंडे का सफेद पार्ट और एलोवेरा जेल मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं। इसके बाद फिर आधे घंटे में आप हल्के शैंपू से हेयर वॉश कर लें और इसे आप हफ्ते में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं।
नारियल तेल और नींबू को मिक्स कैसे करें?
-2 बड़ा चम्मच नारियल तेल
-1 छोटा चम्मच नींबू का रस
नींबू में विटामिन-सी और एंटी-बैक्टीरियल होता है, जो आपके बालों को अच्छे से साफ करने के साथ स्कैल्प की भी गंदगी को दूर करने में मदद करता है। इससे बालों को कोई नुकसान नहीं होता है।
नारियल तेल और नींबू को कैसे लगाएं?
- सबसे पहले बालों को वॉश कर लें और फिस इन्हें सूखने दें।
- इसके बाद 2 बड़े चम्मच नारियल तेल को गरम कर लें।
- फिर इस जगह इसमें 1 छोटे चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को सिर पर लगाकर मसाज करें।
- मसाज के 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
फायदे जान हो जाएंगे हैरान
- बालों को जड़ों से मजबूत करे।
- दो मुहें बालों को कम करने में भी मदद करता है।
- बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। लम्बाई बढ़ती है।
- यह मिश्रण बालों को सफेद होने से रोकता है।
- बालों की चमक बढ़ती है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines