Hair Straightening TIPS: हर लड़की चाहती है कि उसके बाल खूबसूरत होने के साथ स्ट्रेट हों, लेकिन सभी की यह चाहत पूरी नहीं हो पाती। हमने देखा है कि जिन महिलाओं के बाल कर्ली होते हैं वह पार्लर में जाकर कई महंगे ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। ये ट्रीटमेंट्स महंगे होने के साथ कई बार बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में आप घर बैठे चावल और नारियल तेल की मदद से बालों को सीधा कर सकती हैं।
जी हां, चावल और नारियल तेल की मदद से बालों को आसानी से सीधा किया जा सकता है। इनसे तैयार नुस्खे के उपयोग से बाल मजबूत और शाइनी भी बनते हैं। नीचे जानिए इस नुस्खे को बनाने की विधि और इस्तेमाल करने का तरीका।
चावल और नारियल तेल नुस्खा तैयार करने के लिए सामान
आपको 1 कटोरी चावल की जरूरत होगी।
आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत होगी।
आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी।
आपको 1 चम्मच ग्लिसरीन की जररूत होगी।
आपको नारियल तेल 3-4 चम्मच लगेगा।
चावल और नारियल तेल नुस्खा कैसे बनाएं
- सबसे पहले चावल और नारियल तेल को रातभर के लिए पानी में भिगो दें।
- अब इसे मिक्सी में पीसें और फिर कपड़े की मदद से पानी अलग कर लें।
- इसके बाद आपको चावल के पानी को गैस पर अच्छे तरीके से पकाना है।
- जब पानी गाढा हो जाए तो उसमें नारियल तेल डालना है।
- अब इसमें आप ग्लिसरीन, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल डालें।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस तरह चावल-नारियल तेल का नुस्खा तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए –Black Hair Tips: बालों को जड़ से काला बना देगी हरी मैथी, दूर होंगी ये समस्याएं, बस ऐसे करें इस्तेमाल
बालों को सीधा करने के लिए ऐसे लगाएं चावल-नारियल तेल
- सबसे पहले आप अपने बालों को खोल लें।
- फिर स्कैल्प और बालों पर 1 घंटे के लिए लगा लें।
- ये मिश्रण लगाते समय ध्यान रखें कि बाल मुड़े नहीं।
- फिर बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
- हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से बाल सीधा और मजबूत होंगे।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
7 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines