Hair Oil Tips: बालों में तेल लगाना आज की नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही आदत है. बाल बढ़ाने से लेकर बालों का रूखापन दूर करने तक में हेयर ऑयल सिर में लगाया जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि सिर्फ तेल लगाना ही बालों की देखभाल के लिए काफी नहीं है. तेल कैसे और किस समय पर लगाया जा रहा है इस बात पर भी बालों की ग्रोथ काफी निर्भर करती है. आइए जानते हैं कि तेल का पूरा-पूरा फायदा लेने के लिए उसे बालों में लगाने का सही समय क्या है.
यह भी पढ़ें- करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या करें, शेयर की सूप रेसिपी
बाल धोने से पहले तेल लगाना माना जाता है बेहतर
तेल लगाने का सबसे अच्छा समय बाल धोने से पहले माना जाता है. आप नहाने से कम से कम 30 मिनट पहले या कुछ घंटे पहले भी हल्की मात्रा में तेल लगा सकते हैं. इसके पीछे का साइंटिफिक कारण यह है कि जब आप बाल धोते हैं तो पानी और शैम्पू के बीच हुए फ्रिक्शन से बालों पर असर पड़ता है लेकिन अगर आप बालों को धोने से पहले तेल लगा लेंगे तो ये तेल बालों के फाइबर को इस फ्रिक्शन से बचाने में मदद करता है.
सुबह तेल लगाना किन लोगों के लिए सही
अगर आपको सुबह ही बाल धोने का समय रहता है तो ये विकल्प भी आपके लिए अच्छा है. आप सुबह जल्दी उठकर बालों में तेल लगाकर कुछ घंटों बाद बालों को धो सकते हैं. जिन लोगों को रातभर चिपचिपे बालों के साथ सोने में परेशानी होती है ये उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसके साथ ही अगर आपके बाल काफी पतले हैं और उन पर तेल का भारी वजन जल्दी असर कर जाता है तब भी सुबह तेल लगाना आपके लिए कारगर हो सकता है.
रातभर तेल लगाकर सोना हर किसी के लिए सही नहीं
कई लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि रातभर तेल लगाकर सोने (Overnight Oiling) से बाल तेजी से बढ़ जाएंगे लेकिन इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है. लंबे समय तक तेल को बालों में रखने से स्कैल्प चिपचिपा हो जाता है उस पर खुजली होने लगती है, रूसी हो जाती है और इसके साथ ही गंदगी की परत भी जमने लगती है इसलिए रातभर तेल बालों में न रखना ही ज्यादा बेहतर माना जाता है.
बालों के हिसाब से तय करें तेल की मात्रा
अगर आपके बाल काफी रूखे हैं और बहुत टूटते भी हैं तो आप बालों के स्कैल्प से लेकर उनकी लंबाई पर थोड़ी मात्रा में तेल लगा सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ अगर आपका स्कैल्प बहुत ऑयली है तो आपको स्कैल्प पर सीधे बहुत सारा तेल नहीं लगाना चाहिए.
तेल लगाने के बाद ये गलती न करें
- बालों में तेल लगाने के बाद बहुत जोर से स्कैल्प की मसाज न करें. ऐसा करने से बालों पर तनाव पड़ सकता है.
- अगर आपको अपने बालों में कई देर तक तेल रखना है तो उसके लिए बार-बार तेल लगाने की जरूरत नहीं है.
- बालों को धोते वक्त अच्छे से स्कैल्प को साफ कर लीजिए ताकि स्कैल्प पर परत न जमे.
यह भी पढ़ें – होंठ हो गए हैं बेजान और ड्राई? घी में मिलाएं ये 2 चीजें, घर पर बन जाएगा लिप बाम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
50 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines