Acharya Balkrishna Health Tips: आजकल युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक में गंजेपन की समस्या आम हो गई है। स्ट्रेस, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का बालों में उपयोग करने से ऐसा हो रहा है। आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए कई आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिनमें घृतकुमारी भी शामिल है। यह एक प्रमुख औषधि है, जो बालों से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद होती है। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि इसे लगाने से बालों को मजबूती मिलती है, बल्कि गंजेपन की समस्या भी जड़ से खत्म होती है। आइए जानते हैं घृतकुमारी क्या है और कैसे इसे बालों में लगाना है?
क्या है घृतकुमारी?
घृतकुमारी कुछ और नहीं बल्कि सभी के घर में अब आसानी से मिलने वाला एलोवेरा है। जी हां, ऐलोवेरा के पौधे को ही घृतकुमारी के नाम से जानते हैं। इसके फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ऐलोवेरा बालों की एक नहीं कई समस्याओं को दूर कर सकता है। स्किन प्रॉबल्मस में भी ऐलोवेरा यूज किया जाता है। ऐलोवेरा का जूस हमारी इंटरनल बॉडी को भी हेल्दी रखता है।
ये भी पढ़ें- पेट से जुड़े ये 5 संकेत हो सकते हैं Fatty Liver का कारण, जानें शुरुआती लक्षण और उपाय
बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि गिरते, झड़ते बालों के लिए और खासतौर पर जो लोग गंजे हैं, उन्हें घृतकुमारी का ताजा रस निकालकर बालों की जड़ों में लगाना है। अगर आप इसके साथ ऐलोवेरा के जो फूल होते हैं, उन्हें भी पीसकर बालों में लगाते हैं, तो दुगनी तेजी से बालों की ग्रोथ भी होगी। नए बालों के उगने की प्रक्रिया भी तेज होगी।
ऐलोवेरा के फायदे
- बालों में ऐलोवेरा लगाने से हेयरफॉल नहीं होता है।
- ऐलोवेरा ड्राइनेस की समस्या को दूर करता है।
- ऐलोवेरा को हर हफ्ते लगाने से बाल कोमल और शाइनी होते हैं
- अगर किसी को बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या होती है, तो उनके लिए भी ये फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें-मुंह का कैंसर होने के ये 2 कारण बिल्कुल नए, एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही बचाव के उपाय
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines