गंजेपन को रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आचार्य बालकृष्ण ने गिनवाए फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: क्या आप भी गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो एक बार आचार्य बालकृष्ण के अनुसार घृतकुमारी यानी ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर लें। इससे गंजापन, हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Acharya Balkrishna Health Tips: आजकल युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक में गंजेपन की समस्या आम हो गई है। स्ट्रेस, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का बालों में उपयोग करने से ऐसा हो रहा है। आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए कई आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिनमें घृतकुमारी भी शामिल है। यह एक प्रमुख औषधि है, जो बालों से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद होती है। आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि इसे लगाने से बालों को मजबूती मिलती है, बल्कि गंजेपन की समस्या भी जड़ से खत्म होती है। आइए जानते हैं घृतकुमारी क्या है और कैसे इसे बालों में लगाना है?

क्या है घृतकुमारी?

घृतकुमारी कुछ और नहीं बल्कि सभी के घर में अब आसानी से मिलने वाला एलोवेरा है। जी हां, ऐलोवेरा के पौधे को ही घृतकुमारी के नाम से जानते हैं। इसके फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ऐलोवेरा बालों की एक नहीं कई समस्याओं को दूर कर सकता है। स्किन प्रॉबल्मस में भी ऐलोवेरा यूज किया जाता है। ऐलोवेरा का जूस हमारी इंटरनल बॉडी को भी हेल्दी रखता है।

विज्ञापन

बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि गिरते, झड़ते बालों के लिए और खासतौर पर जो लोग गंजे हैं, उन्हें घृतकुमारी का ताजा रस निकालकर बालों की जड़ों में लगाना है। अगर आप इसके साथ ऐलोवेरा के जो फूल होते हैं, उन्हें भी पीसकर बालों में लगाते हैं, तो दुगनी तेजी से बालों की ग्रोथ भी होगी। नए बालों के उगने की प्रक्रिया भी तेज होगी।

ऐलोवेरा के फायदे

  • बालों में ऐलोवेरा लगाने से हेयरफॉल नहीं होता है।
  • ऐलोवेरा ड्राइनेस की समस्या को दूर करता है।
  • ऐलोवेरा को हर हफ्ते लगाने से बाल कोमल और शाइनी होते हैं
  • अगर किसी को बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या होती है, तो उनके लिए भी ये फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें-मुंह का कैंसर होने के ये 2 कारण बिल्कुल नए, एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही बचाव के उपाय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ