Hair Fall Control Tips: बालों का झड़ना आम बात है, लेकिन जब बालों की ग्रोथ रुक जाए तो वो बड़ी समस्या बन सकती है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, तनाव, हार्मोन का असंतुलन और पर्याप्त नींद की कमी का असर कहीं न कहीं बालों पर भी पड़ता है। इससे बाल बेजान और रूखे होने लगते हैं, जिससे वो अपने आप झड़ने लगते हैं। हालांकि कुछ उपायों को अपनाकर आप बालों के झड़ने की समस्या को कम भी कर सकते हैं।
महंगे और हानिकारक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना भी आप नेचुरली तरीके से अपने बालों को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनका अगर आप नियमित रूप से पालन करते हैं, तो कुछ ही समय में बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी। आइए जानते हैं कि आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से कैसे बढ़ा सकते हैं?
ये भी पढ़ें- टाइल्स से लेकर हार्डवुड फ्लोर तक, फर्श को साफ करने के लिए पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें
बालों को कैसे पानी से धोना चाहिए?
बालों को कभी भी ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है, जिससे ये रूखे और बेजान होने लगते हैं। इसलिए बालों को हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं। इसके अलावा बालों को धोने के बाद उनमें कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बालों में शाइनिंग आएगी।
हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल?
बालों को अगर आप स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए हफ्ते में कम से कम तीन बार बाल धोएं। बालों को धोने के बाद उनमें कंडीशनर भी जरूर लगाएं। यदि आपकी खोपड़ी सूखी है, तो अपने बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार धोएं। वहीं जिन लोगों के बालों में तेल या मॉइश्चराइजर रहता है, वो हफ्ते में अपने बालों को कम से कम तीन बार जरूर धोएं। इससे आपके बाल साफ और स्वस्थ रहेंगे।
बालों की ट्रिमिंग करना क्यों है जरूरी?
नेचुरल तरीके से बालों को बढ़ाने के लिए उनकी देखभाल करना जरूरी होता है। घुंघराले बालों को अधिक नमी की जरूरत होती है। वहीं सीधे बालों को कंडीशनर की जरूरत होती है। इसके लिए समय-समय पर अपने बालों की ट्रिमिंग कराएं। इससे बेजान और दोमुंहे बाल निकल जाएंगे, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।
हेयर टूल्स का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?
आजकल मार्केट में बालों को बढ़ाने के लिए तमाम प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। लेकिन आंख बंद करके उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार उन प्रोडक्ट्स से बालों को वो सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिनकी जरूरत बालों को होती है। इसके अलावा कर्लिंग आयरन, ब्लो ड्रायर और स्ट्रेटनर का भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है, जिससे उनकी ग्रोथ रुक जाती है।
ये भी पढ़ें- White Hair Problems: उम्र से पहले हो गए हैं सफेद बाल? इन 4 घरेलू तरीके से करें काले
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
43 mins agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
14 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
16 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
17 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
19 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
19 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
19 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
21 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
22 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines