टाइल्स से लेकर हार्डवुड फ्लोर तक, फर्श को साफ करने के लिए पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

Ways to clean floors: घर की साफ-सफाई जितनी जरूरी होती है, उतनी ही फ्लोर की देखभाल करना जरूरी है। नहीं तो उन पर दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं, जो दिखने में बहुत ज्यादा गंदे लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप पोछे के पानी में मिलाकर लगाते हैं तो आपकी टाइल्स शीशे की तरह चमकने लगेंगी।

Ways to clean floors
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइल्स की कैसे करें सफाई?

अगर आपके भी घर की टाइल्स काली पड़ने लगी है, तो इसके लिए आप घर में फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको तीन चीजें चाहिए होंगी। सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें 2 चम्मच डिश सोप डालें और उसे अच्छे से मिक्स करें। फिर उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 छोटा कप सिरका मिला लें। अगर आप रोजाना इस लिक्विड से टाइल्स को साफ करेंगे, तो कुछ ही समय में आपकी टाइल्स शीशे की तरह चमक उठेंगी।

लैमिनेटेड फ्लोर को कैसे करें साफ?

लैमिनेटेड फ्लोर को ध्यान से साफ करना पड़ता है, नहीं तो वो खराब भी होने लगता है। इसलिए लैमिनेटेड फ्लोर को कभी भी बेकिंग सोडा से साफ नहीं करना चाहिए। फ्लोर को साफ करने के लिए सबसे पहले आप एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। फिर उसमें दो कप सिरका और 6 से 10 ड्रॉप एसेंशियल ऑयल मिला लें। इसके बाद इस पानी से पोछा लगाएं। अगर आप रोजाना इस पानी से फ्लोर को साफ करेंगे तो फ्लोर को थोड़ा सा भी नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन

मार्बल फ्लोरिंग को किस चीज से साफ करें?

मार्बल फ्लोर को सावधानी से साफ करना पड़ता है, नहीं तो इसकी रंगत चली जाती है। मार्बल फ्लोरिंग को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में 2 से 3 कप गुनगुना पानी लें। फिर उसमें 1/4 कप रबिंग अल्कोहल और 3 से 4 ड्रॉप डिश वॉश को मिला लें। उसे अच्छे से मिक्स करें और इस पानी से पोछा लगाएं।

हार्डवुड फ्लोर को चमकाने के लिए क्या करें?

अगर आपके घर में हार्डवुड का फ्लोर लगा हुआ है, तो उसे सावधानी से साफ करें। नहीं तो फ्लोर पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। इसके अलावा हार्डवुड फ्लोर को साफ करने के लिए माइल्ड इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें, ताकी फर्श की पॉलिश भी खराब न हो। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। फिर उसमें 1 नींबू का रस और 3 से 4 कप ऑलिव ऑयल मिला लें। इसके बाद इस पानी से पोछा लगाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ