रूखे-बेजान बालों से हैं परेशान? तो इन तरीकों से पाएं समाधान

Hair Fall Control Tips: क्या आप भी रूखे-बेजान और बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हो गए हैं? और अपने बालों को नेचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए सुझाव ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको कुछ ही समय में बेजान और झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Hair Fall Control Tips
विज्ञापन

महंगे और हानिकारक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना भी आप नेचुरली तरीके से अपने बालों को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनका अगर आप नियमित रूप से पालन करते हैं, तो कुछ ही समय में बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाएगी। आइए जानते हैं कि आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से कैसे बढ़ा सकते हैं?

विज्ञापन

बालों को कैसे पानी से धोना चाहिए?

बालों को कभी भी ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है, जिससे ये रूखे और बेजान होने लगते हैं। इसलिए बालों को हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं। इसके अलावा बालों को धोने के बाद उनमें कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बालों में शाइनिंग आएगी।

विज्ञापन

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल?

बालों को अगर आप स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए हफ्ते में कम से कम तीन बार बाल धोएं। बालों को धोने के बाद उनमें कंडीशनर भी जरूर लगाएं। यदि आपकी खोपड़ी सूखी है, तो अपने बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार धोएं। वहीं जिन लोगों के बालों में तेल या मॉइश्चराइजर रहता है, वो हफ्ते में अपने बालों को कम से कम तीन बार जरूर धोएं। इससे आपके बाल साफ और स्वस्थ रहेंगे।

बालों की ट्रिमिंग करना क्यों है जरूरी?

नेचुरल तरीके से बालों को बढ़ाने के लिए उनकी देखभाल करना जरूरी होता है। घुंघराले बालों को अधिक नमी की जरूरत होती है। वहीं सीधे बालों को कंडीशनर की जरूरत होती है। इसके लिए समय-समय पर अपने बालों की ट्रिमिंग कराएं। इससे बेजान और दोमुंहे बाल निकल जाएंगे, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

हेयर टूल्स का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

आजकल मार्केट में बालों को बढ़ाने के लिए तमाम प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। लेकिन आंख बंद करके उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार उन प्रोडक्ट्स से बालों को वो सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिनकी जरूरत बालों को होती है। इसके अलावा कर्लिंग आयरन, ब्लो ड्रायर और स्ट्रेटनर का भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है, जिससे उनकी ग्रोथ रुक जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ