बालों से जुड़ी समस्या लोगों के बीच काफी आम हो गई है, जिससे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खों का अपनाते हैं, महंगे प्रोडक्ट और हेयर ट्रीटमेंट को अपनाते हैं, ताकि समस्या दूर हो जाए. बालों को बेजान होना, रूखे दिखना एक आम समस्या है, इन्हीं में एक समस्या जो अक्सर लोगों को परेशान करती है, वो है, बालों का चिपचिपा और ऑयली होना. बालों में यूं ऑयली होना ही नहीं, इसके साथ-साथ डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प से जुड़ी अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. अगर आप भी इस समस्या से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब द्वारा बताई गई मुल्तानी मिट्टी का नुस्खा आपके काफी काम आ सकता है.
यह भी पढ़ें:White Hair: बच्चों के बाल क्यों हो रहे हैं सफेद? जावेद हबीब ने बताया हमें क्या करना चाहिए
बाल क्यों हो जाते हैं ज्यादा ऑयली?
किसी समस्या को ठीक करने से पहले उस समस्या के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है. सवाल उठता है कि आखिर ये समस्या होती क्यों है? दरअसल, ऑयली बालों की समस्या सीबम के ज्यादा उत्पादन की वजह से पैदा होती है. इस कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं और देखने में बेजान नजर आते हैं. हालांकि, यह समस्या हार्मोनल बदलाव, बालों की जरूरत को नजरअंदाज करके गलत हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने आदि कारणों के चलते हो सकती है.
जावेद हबीब ने क्या बताया उपाय?
जावेद हबीब अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस समस्या को ठीक करने को लेकर मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के बारे में बताते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए आपको एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लेना होगा. ध्यान दें कि बालों की लेंथ के अनुसार पाउडर लें और फिर उसमें पानी जरूरत अनुसार पानी डालें और अच्छे से मिलाएं.
कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक?
मुल्तानी मिट्टी का पैक जब तैयार हो जाए, तो उसे फिर हाथों में लेकर अच्छे से स्कैल्प पर लगाएं. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर बालों पर न रखें, जावेद हबीब बताते हैं कि 5 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह शैंपू की मदद ले धो लें. उनके अनुसार, आप इस टिप को आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हेयर मास्क या कंडीशनर में क्या है आपके बालों के लिए सही? जानिए आपने बालों के लिए कौन से
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 hr agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
16 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
18 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
19 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
22 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
22 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
23 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
23 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines