गर्मियों में तापमान बढ़ते ही शरीर के साथ-साथ बालों में भी पसीना और नमी जमा हो जाती है। इसकी वजह से बालों से बदबू आने लगती है, जो गंदगी और प्रदूषण को अट्रैक्ट करते है। इसके कारण बार कई बार बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। खासकर के महिलाएं नहीं चाहती हैं कि उनके बालों से बदबू आए। हालांकि, बाजार में कई कमर्शियल हेयर प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जो बालों को अच्छी खुशबू दे सकते हैं, लेकिन वह बालों की हेल्थ के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं और बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाकर बालों हेल्दी और खुशबूदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं बालों को खुशबूदार के लिए आप किन-किन तरीकों को अपनाएं…
ईथर के तेल
ईथर के तेल आपके बालों को खुशबूदार बनाने का सबसे अच्छा तरीका हैं। लैवेंडर, पेपरमिंट और टी ट्री जैसे तेल बालों को एक ताजा खुशबू देते हैं। आप इन तेलों की कुछ बूंदों को नारियल या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। साथ ही आप इसे कंडीशनर या शैंपू में भी कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं ताकि हर बार धोने के बाद बाल प्रेश रहे और अच्छी खुशबू दें।
हर्बल रिंस
बालों को अच्छी खुशबू देने का सबसे आसान तरीका है हर्बल रिंस का इस्तेमाल करना। ये पौधों और फूलों से बना एक नेचुरल हेयर केयर सॉल्यूशन है। बालों को शैम्पू करने के बाद आप रोजमेरी, लैवेंडर या कैमोमाइल जैसी जड़ी-बूटियों के अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जड़ी-बूटियों को पानी में डालकर उबाल लें। ठंडा करके और छानकर अर्क बना लें। इसके बाद इसे आपने अपने बालों में लगाएं।
हेल्दी डाइट
बालों को हेल्दी रखने के लिए शरीर को भी अंदर से हेल्दी रखने की जरूरत होती है। ऐसे में बालों को फ्रेश और खुशबूदार बनाने के लिए आप अपनी डाइट में ओमेगा-युक्त फैट, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके बाल हेल्दी रहते हैं। साथ ही बालों को खुशबूदार और हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।