Hair Care Tips: हर किसी को लंबे, मजबूत और हेल्दी बाल पसंद आते हैं। वैसे तो बाजार में कई सारे हेयर केयर प्रोडक्ट मिल जाते हैं, लेकिन बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों को कंडीशनर करने और झड़ने से बचाने के लिए नेचुरल इलाज सबसे बेहतर माना जाता है। इसके लिए गर्मी के मौसम में भिंडी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें विटामिन ए, सी और के के साथ-साथ जरूरी खनिज और म्यूसिलेज भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए आप भिंडी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके हाइड्रेटिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को आराम देते हैं। आइए जानते हैं इसे आप घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं?
सामग्री
ताजी भिंडी की फली- 4 से 5
पानी- 2 कप
बनाने की विधि
1. सबसे पहले, भिंडी की फलियों को अच्छी तरह लें।
2. इसके बाद भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. अब एक बर्तन में दो कप पानी उबालें। इसमें कटी हुई भिंडी डालें और इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक उबलने दें।
4. जब तक पानी थोड़ा गाढ़ा और थोड़ा चिपचिपा न हो जाए, इसे उबालते रहें।
5. उबलने के बाद पानी को ठंडा होने दें।
6. ठंडा होने पर भिंडी के टुकड़ों को बारीक छलनी या कपड़े से छान लें और पानी को एक कटोरे में इकट्ठा कर लें।
7. इसे आप स्टोर करने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अरोमाथेरेपी से तनाव होगा दूर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कैसे करें इस्तेमाल?
भिंडी के पानी को सीधे अपने सिर और बालों पर लगाएं, जड़ों पर ध्यान दें।
इसके बाद कुछ मिनट तक धीरे से मालिश करें।
अब इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें।
इसके बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें।
क्या होते हैं फायदे?
नमी- भिंडी में मौजूद म्यूसिलेज बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपके रूखे बाल हेल्दी और सॉफ्ट नजर आते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर- भिंडी विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है, जो बालों को पोषण देने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करती है।
हेल्दी स्कैल्प- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को आराम पहुंचाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ होती है और स्कैल्प इंफेक्शन से बचे रहते हैं।
बालों को मिलती है मजबूती- भिंडी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो उन्हें मजबूत रखने और टूटने से बचाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना कितना सही, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
6 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
9 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
11 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
11 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
14 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
17 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines