Hair Care TIPS : अगर आपके बाल सफेद हो जाते हैं या फिर समय से पहले झड़ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। मेहंदी बालों को शाइनी बनाने के साथ उनकी देखभाल का एक बेहतर विकल्प सालों से रही है। क्या आपने गुड़ वाली मेहंदी के बारे में सुना है, ये बालों को कई समस्याओं से बचाती है और एक शानदार लुक आपको देती है।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: टूटते-झड़ते बालों से निजात दिलाएगा ये नुस्खा…बाल हो जाएंगे मजबूत, काले और घने, जानें
क्यों होती हैं बालों से जुड़ी समस्याएं
दरअसल, बालों के झड़ने के पीछे उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफ स्टाइल जिम्मेदार होते हैं। तनाव भी एक बड़ा कारण है। कुछ लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं और उन्हें छिपाने के लिए केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट का यूज करते हैं, जो बालों को कई समस्याओं का शिकार बना सकते हैं, ऐसे में गुड़ वाली मेहंदी आपके बहुत काम आ सकती है। नीचे जानिए गुड़ वाली मेहंदी को तैयार करने का तरीका और बालों के लिए इसके फायदे।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: गंजेपन से छुटकारा दिलाएगा Coconut oil का ये नुस्खा! दूर होंगी बालों की ये समस्याएं
गुड़ वाली मेहंदी तैयार करने के लिए सामान
गुड़
मेहंदी पाउडर
नींबू का रस
गुड़ वाली मेहंदी ऐसे करें तैयार
- सबसे पहले आप गुड़ को अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर इसमें मेहंदी, गुड़ का पाउडर, नींबू का रस डालें।
- अब इसमें पानी डालकर इसे गैस पर गरम करें।
- अच्छी तरह मिश्रण तैयार होने पर गैस बंद कर दें।
- अब मेहंदी को ठंडा होने के लिए रख दें।
- आप गुड़ के पाउडर की जगह गुड़ का पानी भी मेहंदी में मिला सकते हैं।
- अगर मेहंदी पतली हो गई है तो उसे गैस पर फिर से पका लें।
- थोड़ा मेहंदी पाउडर मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा कर सकते हैं।
- इस तरह गुड़ वाली मेहंदी तैयार हो जाएगी।
बालों में गुड़ वाली मेंहदी ऐसे करें अप्लाई
- बालों में इसे अप्लाई करने से पहले हेयर को दो भागों में बांटें।
- अब आराम से बालों को पकड़ें और मेहंदी को जड़ से छोर तक लगाएं।
- जब मेहंदी लग जाए तो बालों को बांधकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- 1 घंटे बाद आप अपने बालों को सादे पानी से धो सकते हैं।
- ध्यान रखें कि बाल धोते वक्त शैंपू का उपयोग न करें।
- जब बाल सूख जाएं तो उनमें नारियल या फिर बादाम तेल जरूर लगाएं।
- आप दूसरे दिन बालों में माइल्ड शैंपू का उपयोग कर सकते हैं।
गुड़ वाली मेहंदी लगाने के फायदे
गुड़ वाली मेहंदी के इस्तेमाल से आप बालों को मजबूत, काला, शाइनी और मुलायम बना सकते हैं। सफेद बालों की समस्या से भी निजात मिल सकती है। वहीं जो लोग झड़ते बालों से परेशान हैं, उनकी समस्या भी खत्म हो सकती है।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: चेहरे के ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे हटा देगा नींबू, मिलेगा जबरदस्त निखार, ऐसे करें यूज
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 mins agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
17 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
20 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
20 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
22 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines