Hair Care Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, काले और घने हों लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदूषण और धूल के कारण भी बाल खराब हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्के फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल करके अपने बालों को लंबा, काला, घना और मजबूत बना सकती हैं।
बाल बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स
अंडा- अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो बालों के लिए अच्छा होता है।
गाजर- गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है, बालों के विकास के लिए आप इसे अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। विटामिन ए स्कैल्प को नेचुरल सीबम बनाने में मददगार होता है और बालों की जड़ों को भी स्वस्थ रखता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: अनचाहे बालों से हैं परेशान? डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करके पाएं छुटकारा
पालक- पालक खाना बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। शरीर में आयरन की कमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
अलसी के बीज- अलसी के बीज सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप अपने बालों को लंबा, काला और घना बनाने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
सूखे मेवे- सूखे मेवों में विटामिन, बायोटिन, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
आंवला- आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बालों की समस्या भी दूर होती है।
फैटी फिश- फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खासतौर पर सैल्मन मछली बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
42 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines