Hair care TIPS: बालों का ध्यान रखना एक चुनौती होता है, क्योंकि इन्हें जितना बाहर से अच्छा रखना होता है कि उतना ही अंदर से इनकी देखभाल करनी होती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शरीर में पोषण की कमी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण बालों की हालत खराब कर देता है। जिससे इनसे जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इनमें बालों का झड़ना, डैंड्रफ और कर्ली बालों की समस्या आम है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो करी पत्ता और दही का हेयर पैक यूज कीजिए।
दही और करी पत्ता से बना हेयर मास्क बालों को मजबूत और घना और सिल्की बनाता है। करी पत्ता और दही दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं। जो आपके बालों को चमकदार और डेंड्रफ फ्री बनाते हैं। हम आपके लिए इसे तैयार करने की विधि और इसके फायदे लेकर आए हैं।
बालों के लिए फायदेमंद दही-करी पत्ता (Curd-curry leaves beneficial for hair)
करी पत्ता और दही दोनों बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन दोनों में मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं, जो बालों में नमी को लॉक करने और शाइनी बनाने में मदद करते हैं। इन दोनों में बालों को हेल्दी रखने वाले जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद पाए जाते हैं। नीचे जानिए बालों के लिए दही-करी पत्ता हेयर पैक कैसे तैयार करें।
और पढ़िए –Skin care TIPS: ये चीज रातों-रात गायब कर देगी Blackheads…खिल उठेगा आपका चेहरा
ऐसे तैयार करें लगाएं करी पत्ता- दही हेयर मास्क
- हेयर पैक के लिए सबसे पहले 20 करी पत्ता लेना है।
- इन्हें धोकर अच्छी तरह बारीक पीस लेना है।
- फिर इसमें 3 चम्मच दही में डालकर मिक्स करना है।
- दही-करी पत्ता को एक मिक्सर में डालकर भी पीस सकते हैं।
- फिर आप इसमें 1-2 चमम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं।
- इन सभी को अब अच्छी तरह मिक्स कर लेना है।
- पेस्ट को 1 घंटा पहले बालों में लगाना होगा।
- 1 घंटा होने के बाद अपने सिर को साफ पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इसका प्रयोग करना है।
बालों में दही और करी पत्ता लगाने के फायदे (Benefits of applying curd and curry leaves on hair)
- दही और करी पत्ता का हेयर मास्क फंगस, हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ हटाने मदद कर सकता है।
- दही और करी पत्ता का हेयर मास्क बालों के रोम को पोषण देता है, जिससे उन्हें मजबूती मिलती है। लिहाजा बालों का झड़ना कम होता है।
- इस हेयर मास्क से बालों को नमी मिलती है, जिससे डैमेज बाल रिपेयर होते हैं और उनमें चमक भी आती है।
- बालों को सफेद होने से बचाने में भी करी और दही का हेयर मास्क मदद करता है।
- बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी यह मददगार है। दही और करी पत्ता के पोषक तत्व हेयर ग्रोथ में प्रभावी असर दिखाते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
37 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
17 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
20 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines