Skin care TIPS: ब्लैकहेड्स को दूर कैसे करें? गर्मियों के मौसम में इस समस्या से हर कोई परेशान रहता है। ज्यादातर महिलाएं यही सवाल लेकर परेशान रहती हैं कि ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं? उल्टा सीधा खानपान और सही स्किन केयर रूटीन नहीं होने से चेहरे पर ब्लैकहेड्स होते हैं, जो रंगत के साथ स्किन का निखार भी छीन लेते हैं।

दरअसल, जब स्किन की देखभाल सही तरह से नहीं होती तो चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमने लगता है। जिससे त्वचा पर छोटे-छोटे दाने उभरने लगते हैं। जब ये दाने हवा के संपर्क में आते हैं, तो काले पड़ने लगते हैं। इन्हें ही ब्लैकहेड्स के रूप में जाना जाता है।

अगर एक बार चेहरे पर ब्लैकहेड्स आ जाएं तो इन्हें हटाना बेहद मुश्किल होता है। लिहाजा लोग इन्हें रिमूव करवाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें रिमूव कर सकते हैं। ये नुस्खे बेसन से तैयार होते हैं। नीचे जानिए कैसे..

1. बेसन-पपीता से हटाएं ब्लैकहेड्स

  • सबसे पहले 1-2 चम्मच बेसन लेकर इसमें पपीते का गुदा मिलाएं।
  • अब दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
  • फिर इसे चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लें।
  • आप हफ्ते में 2-3 बार इस उपाय को आजमाएं।

फायदा– पपीता और बेसन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स पूरी तरह से निकल सकते हैं।

2. बेसन-हल्दी से हटाएं ब्लैकहेड्स

  • सबसे पहले आप 1 चम्मच बेसन लें।
  • इसमें चुटकीभर हल्दी और नारियल का तेल मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
  • फिर 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
  • इसका इस्तेमाल सप्ताह में 1-2 बार किया जा सकता है।

फायदा– हल्दी और बेसन की मदद से ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं। क्योंकि बेसन की तरह ही हल्दी और नारियल तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। हल्दी में मौजूद गुण ब्लैकहेड्स को रिमूव करने में मदद करते हैं। जबकि हल्दी और नारियल तेल स्किन पर निखार लाता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ